Blog

दो पक्षों के आपसी रंजिश में जमकर हुआ पथराव फिर सिटी कोतवाली क्षेत्र में लगा धारा 144…..छावनी बना खपरगंज ड्रोन कैमरे से पत्थरबाजों की धरपकड़

500 से अधिक पुलिस बल तैनात

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चारों तरफ बेरीकेट्स लगाकर किया गया पुलिस बल तैनात

आने जाने वालों पर राखी जा रही बारीकी से नजर

बिलासपुर। शुक्रवार की देर रात खपरगंज में हुए दो पक्षों के बीच पत्थर बाजी की घटना के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया है। देर रात उपद्रव करने वाले और पथराव करने वाले लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई
की चेतावनी देते हुए धर पकड अभियान शुरू कर दिया है। जिला और पुलिस प्रशासन ने पत्थर बाजी वाले क्षेत्र खपरगंज और जूनी लाइन में मार्च पास्ट किया। और लोगों से अफवाहों में ध्यान नहीं देने की अपील की है। घटना की स्थिति को देखते हुए खपरगंज में पुलिस बल तैनात किया गया।चारों तरफ पुलिस छावनी बना दिया गया है,जिसकी वजह से सभी दुकानें बंद हैं।

दरअसल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज और जूनी लाइन क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात माहौल बना रहा सुबह लोगों की टूटी-फूटी गाड़िया और दहशत का माहौल रहा। खपरगंज में सभी दुकानें लगभग बंद रही। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लगभग 500 से अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बता दे पत्थर बाजी घटना शुक्रवार देर रात खपरगंज से शुरू हुई जहां एक युवक को रोक कर उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने घटना की जानकारी अपने दोस्तो को दिया।वही दूसरे पक्ष को मारपीट की घटना जानकारी मिली तो काफी संख्या में युवक सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज पहुंच गए, और दोनों पक्ष में जमकर विवाद हुआ और इसी बीच दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी होने लगी। जब पुलिस पहुंची और उपद्रवियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माने, बल्कि पत्थर बाजी ने बड़ा रूप ले लिया गौर काफी संख्या में दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर पत्थर बाजी करते हुए एकत्र हो गए थे।
इधर दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ किया गया तथा कुछ लोगों को चोटें भी पहुंची है। बिलासपुर में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब दो लोगों के आपसी विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया और 4 घंटे तक पथराव होता रहा जिसमें पुलिस को रात 2 बजे लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
यही नहीं पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़े इसके बाद भी उपद्रवियों ने पथराव करना नहीं छोड़ा बल्कि ताबड़तोड़ पथराव किया।
इतने में पुलिस ने भी भारी संख्या में बल तैनात कर चारों तरफ से घेराबंदी की।लेकिन नाराज दोनों पक्षों के युवकों ने
सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की।जिसके कारण देखते ही देखते सिटी कोतवाली थाना के माहौल गरमा गया और कलेक्टर संजय अग्रवाल के साथ एसएसपी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।जिन्होने मिलकर हालात को काबू करने की कोशिश की।
लेकिन किसी ने भी पुलिस की नहीं सुनी
वही पत्थर बाजी करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घरपकड़ भी शुरू कर दिया है। पत्थर बाजों की पहचान सीसीटीवी और कैमरे से की जा की है। पुलिस का कहना है कि
सीसीटीवी,कैमरा फुटेज से ही हंगामा कर रहे लोगों की पहचान कर आरोपियो की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने कुछ लोगों की पहचान कर घरों में दबिश देकर पत्थरबाजी करने वाले युक्कों गिरफ्तारी भी शुरू कर दी है। इसमें लगभग 100 से अधिक लोगों के जिला पुलिरा सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर किए गए एक कथित विवादित पोस्ट को लेकर हुई। इसके बाद एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की गई। देखते ही देखते दूसरा पक्ष भी आक्रामक हो गया और मामला बढ़ता चला गया।
शुरुआत में रात करीब 10 बजे के बीच कोतवाली क्षेत्र में एक-दो दर्जन युवक ही मौजूद थे, लेकिन कुछ ही देर में शहर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में युवक वहां पहुंच गए। उस समय पुलिस बल अपेक्षाकृत कम था। हालात बिगड़ने पर आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया।और उसके बाद देखते ही देखते माहौल बदल गया।
पुलिस का कहना है कि हर पहलुओं से जांच की जा रही है।
इसमें सोशल मीडिया और पोस्ट को लेकर भी गंभीर है।जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया, छोड़े आंसू गैस के गोले

सिटी कोतवाली चौक के पास जमा भीड़ को समझाने का पुलिस ने पहले प्रयास किया। बातचीत से मामला शांत नहीं हुआ और दूसरी ओर से पथराव शुरू होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई।भीड़ को पीछे हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बताया गया कि कुछ गोले तकनीकी कारणों से नहीं छूट पाए, जिसके बाद सरकंडा टीआई ने उन्हें हाथ से फेंककर इस्तेमाल किया। करीब पांच से छह आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बावजूद काफी देर तक भीड़ पूरी तरह नहीं हटी।

पथराव में तारबाहर टीआई घायल

हंगामे और पथराव के दौरान तारबाहर टीआई रवि तिवारी के सिर में चोट लगी और उनका सिर फट गया। वहीं आरक्षक सोनू पाल के होंठ पर चोट आई। पुलिस के अलावा कई अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।इसके अलावा कुछ अन्य लोगो को भी चोट पहुंची है।जिनका इलाज जारी है।

कलेक्टर की गाड़ी और डायल-112 भीक्षतिग्रस्त

उपद्रव के दौरान थाने पर पथराव किया गया। इस दौरान कलेक्टर की गाड़ी का मिरर क्षतिग्रस्त हो गया। डायल-112 की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। थाना परिसर में खड़ी कुछ अन्य गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।
गोल बाजार और सदर बाजार तक पहुंचा उपद्रव
शुक्रवार देर रात उपद्रव का असर गोल बाजार और सदर बाजार तक भी देखने को मिला। भीड़ ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

कोतवाली के सामने सड़क पर बैठी भीड़

देर रात बड़ी संख्या में लोग सिटी कोतवाली के सामने सड़क पर बैठ गए। पुलिस लगातार लोगों को शांत कराने और सड़क खाली कराने का प्रयास करती रही। तनाव के कारण मल्टी लेवल पार्किंग से लेकर चौक तक का इलाका काफी देर तक प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक बड़ी संख्या में पत्थर दिखाई देने लगे। कुछ लोगों के हाथ में पेट्रोल होने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पूरी ताकत लगाकर भीड़ को पीछे खदेड़ा।जिसके कारण पूरा माहौल गर्माया रहा और लोग पुलिस पर दबाव बनाने की जी तोड़ कोशिश करने लगे।यही नहीं सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हंगामा करने वालों ने जमकर हंगामा किया और भड़काऊ बयाना बाजी कर भड़काने की कोशिश की।

कलेक्टर और एसएसपी ने जूनी लाइन और खपरगंज के किया फ्लैग मार्च

शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते शहर के हृदय स्थल तक पहुंच गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। हालात इस कदर बिगड़े कि सिटी कोतवाली थाने को भी निशाना बनाया गया। आसपास की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।स्थिति को देखते हुए शनिवार सुबह जिला प्रशासन और पुलिस ने खपरगंज समिति के आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों का उद्देश्य शुक्रवार रात जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का भरोसा कायम करना था।

कमिश्नर और आईजी ने संभाला मोर्चा

शहर में तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कमिश्नर सुनील जैन और आईजी ने मोर्चा संभाला। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह देर रात तक सिटी कोतवाली में मौजूद रहे। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी थाने पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक, मामले में उपद्रव और हिंसा करने वाले 50 से अधिक लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कलेक्टर बोले, धारा 144 लागू कर पथराव करने वालो के खिलाफ कार्रवाई जारी

कलेक्टर संजय अग्रवाल का कहना है
की माहौल खराब करने वालो की खोजबीन की जा रही है।क्षेत्र में स्थिति को देखते हुए धारा 144 लागू किया गया है।
ताकि किसी तरह का कोई शांति भंग न हो।इसके लिए धरना प्रदर्शन,रैली,झुंड बनाकर घुमना और चौक चौराहे पर बेवजह खड़े रहने वाले पर भी कार्रवाई होगी। एक साथ 5 से अधिक घूमने वाले लोगों को भी सिटी कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंध किया गया है।

एसएसपी बोले,दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत विवाद के बाद दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी और दोनों ओर से पथराव हुआ। घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब ढाई से तीन सौ पुलिस जवान मौके पर तैनात किए गए। पड़ोसी जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
घटना में कुछ पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। वहीं मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी चल रही है। घटना में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में आमजनता से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील है।

रामगोपाल गर्ग, आईजी बिलासपुर

वर्जन
यह मूल रूप से दो लोगों के व्यक्तिगत विवाद का मामला था, जिसे अनावश्यक रूप से गुटबाजी का रूप देने की कोशिश की गई। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है। तत्काल कार्रवाई की है और उसका नतीजा है कि जिन्होंने इस बात को समझा और अनावश्यक रूप से भ्रम की स्थिति निर्मित नहीं होने दी, एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दिया, संभागायुक्त ने सजग नगर वासियो से धन्यवाद कहा।

सुनील जैन, संभागायुक्त बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *