Blog

व्यापार विहार में कार का दरवाजा खोलकर 50 हजार की उठाईगिरी

तारबाहर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बिलासपुर। व्यापार विहार में कार का दरवाजा खोलकर 50 हजार रुपये की उठाईगिरी करने के मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रिका प्रसाद जांगड़े को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग बालक की भी संलिप्तता सामने आई है।

दरअसल, मोपका निवासी किराना कारोबारी संतोष कुमार साहू 29 अगस्त को किराना सामान लेने व्यापार विहार पहुंचे थे। उन्होंने कार के दराज में 50 हजार रुपये नकद रखे और सामान लेने दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान कार का दरवाजा खोलकर रकम चोरी कर ली गई।शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक कार का दरवाजा खोलकर पैसे निकालता दिखाई दिया। पूछताछ में बालक और उसके पिता चंद्रिका प्रसाद जांगड़े ने चोरी की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी चंद्रिका प्रसाद जांगड़े, उम्र 34 वर्ष, निवासी डीपूपारा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *