Blog
जरूरतमंद दिव्यांगों को शाहेदा फाउंडेशन ने प्रदान की बैसाखी

तखतपुर। जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सहायता के उद्देश्य से शाहेदा फाउंडेशन द्वारा दो दिव्यांग जरूरतमंद व्यक्तियों को बैसाखी प्रदान की गई। इस सेवा कार्य की पहल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़ द्वारा की गई, जिनके माध्यम से समाजसेवी चंचल सलूजा ने फाउंडेशन से संपर्क कर जरूरतमंदों की आवश्यकता से अवगत कराया। फाउंडेशन ने तत्परता दिखाते हुए दोनों दिव्यांगजनों को बैसाखी उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर फाउंडेशन ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुगम जीवन की ओर बढ़ने में सहयोग करना ही संस्था का उद्देश्य है।