Blog

घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, टॉर्च जब्त

सरगुजा। थाना कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी राजा अगरिया निवासी श्रीगढ़ महादेव तालाब के पास, थाना कोतवाली अंबिकापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11/09/26 की रात लगभग 10:30 बजे वह अपने दोस्त बीरू के साथ घर पर था। तभी पुरानी रंजिश और तालाब में मछली मारने की बात को लेकर गोलू विश्वकर्मा घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्के व टॉर्च से मारपीट की। प्रार्थी के भाई-बहन ने बीच-बचाव किया तब आरोपी मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 640/26 धारा 296, 351(3), 115(2), 331(6) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोलू विश्वकर्मा आत्मज कौरू विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी नवागढ़ आलमबाग, महादेव तालाब के पास, थाना कोतवाली अंबिकापुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टॉर्च जब्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *