ऑपरेशन निश्चय- गांजा तस्करों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही, वाहन चेकिंग के दौरान बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

⚫ पलसापाली (थाना बसना) में घेराबंदी कर पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार।
⚫ वाहन थार (क्रमांक MH 31 GA 9533) से 46 किलो गांजा बरामद, मौके पर 02 आरोपी गिरफ्तार।
⚫ आरोपियों से गांजा, थार वाहन और मोबाईल सहित कुल 38 लाख 20 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।
⚫ बलांगीर (उड़िसा) से गांजा लाकर नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाने वाले तस्करो का प्लान ध्वस्त।
⚫ एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना बसना पुलिस की कार्यवाही।
महासमुंद। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस और ANTF की टीम द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि उड़िसा की ओर से एक संदिग्ध वाहन थार (क्रमांक MH 31 GA 9533) बसना की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना बसना और ANTF की संयुक्त टीम द्वारा पलसापाली (थाना बसना) के पास नाकाबंदी कर निगरानी की जा रही थी। तभी सामने से आती दिखी उक्त संदिग्ध वाहन को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 46 किलो गांजा भरा हुआ मिला। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि वे उड़ीसा के बलांगीर से यह गांजा लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) जा रहे थे। पुलिस ने मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की है।
गिरफ्तार आरोपीगण-
01- रुषभ सुरेशराव चौधरी पिता सुरेश मधुकर चौधरी (उम्र 28 साल), निवासी खंते ले आउट, काटोल, नागपुर, महाराष्ट्र।
02- अशफाक रफ़ीक़ शेख पिता रफ़ीक़ शेख (उम्र 30 साल), निवासी 44/4, यशोधरा नगर पिली नदी, उप्पलवाडी, नागपूर, महाराष्ट्र।
जप्त संपत्ति-
01- 46 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 23,00,000 रूपये)।
02- वाहन थार क्रमांक MH 31 GA 9533 (कीमती 15,00,000 रूपये)।
03- 02 नग मोबाईल फ़ोन (कीमती 20,000 रूपये)।
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 38,20,000 रूपये।