Blog

गैंगरेप की दर्ज कराई गई थी झूठी रिपोर्ट…महिला सहित तीन के खिलाफ एफआईआर

क्राइम पेट्रोल की तर्ज पर गढ़ी थी सनसनीखेज कहानी

बिलासपुर।टीवी सीरियल
क्राइम पेट्रोल की तर्ज पर युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते महिला व दो युवकों ने चार युवकों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने ऐसी साजिश रची जिसे देख और सुनकर पुलिस अफसरों के होश उड़ गए थे। आधी रात एक नाबालिग युवती फटे कपड़े पहने सकरी थाना पहुंची और गैंगरेप होने का सनसनीखेज खुलासा किया। यह सुनकर पुलिस अफसरों और कर्मियों के होश ही उड़ गए थे। पूछताछ में शिकायत फर्जी निकली,जो बातें सामने आई वह और भी सनसनी मचाने वाला रहा। नाबालिग को जरिया बनाकर गैंगरेप की झूठी शिकायत कराने वाले महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ सकरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट ने बताया चूंकि मामला सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले का है इसलिए यही से जांच किया गया।उन्होंने बताया कि फर्जी शिकायत के आधार पर युवकों को फंसाने की साजिश और नाबालिग को जरिया बनाने के आरोप में जरहाभाठा मिनीबस्ती निवासी महिमा यादव, आर्यन रात्रे व सकरी निवासी ईशु सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। तीनों ने जरहाभाठा मिनीबस्ती में झूठी गैंगरेप की कहानी बनाकर नाबालिग को रिपोर्ट लिखाने थाने भेजा था।

झूठी रिपोर्ट के लिए 20 हजार में तय हुआ था सौदा

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को वह जतिया तालाब के पास घूम रही थी। इसी दौरान महिमा यादव उसे मिली। गांजा पिलाने के बहाने बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा में बैठाकर उसे जतिया तालाब के पास ले गई। जहां पर पहले से ईशु सिंह और आर्यन बैठे थे। ईशु सिंह ने उसे व महिमा यादव को गांजे की नम बनाकर दिया, ईशु सिंह ने उससे कहा 30 हजार रुपए किसी से उधारी मांगकर ले आएंगे। 10 हजार का गांजा व शराब पिएंगे और 20 हजार रुपए अपने घर ले जाना।

नाबालिग को जान से मारने दी थी धमकी

बदले में तुम सैदा निवासी संदीप धीवर, दीपु केंवट, टेगना और शैलेष को गैंगरेप के केस में फंसाना, इसके बाद महिमा उसे ईशु के कहने पर स्कूटी से होटल लाई। साथ में बाइक पर ईशु सिंह आर्यन आए। होटल में चारों पनीर पराठा खाए और रात 12 बजे वे सैदा की ओर ले गए। ग्राम सैदा में खेत में उसे ले जाकर ईशु सिंह बोला कि तुम अपने कपड़े निकालकर फेंक दो और उसने वैसा ही किया। उसके बाद आर्यन ने दांत से काटकर कपड़ा फाड़ दिया और पेंट की दोनों जेब फाड़कर कीचड़ लगा दिया। महिमा मोबाइल में वीडियो बना रही थी। ईशु पुराना मोबाइल को तोड़कर फैला दिया। तीनों ने उसे धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताएगी तो जान से मार देंगे। तीनों रिपोर्ट लिखाने के लिए सकरी थाना लेकर आए।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

गैंगरैप के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने बारीकी से जांच करने और आरोपियों से पूछताछ करने के निर्देश दिए।इसमें पुलिस ने जब बारीकी से जांच किया और घटना की गंभीरता को देखते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर देखा तो पता चला कि पूरा मामला फर्जी है और झुठा है।जिसमें पूरी कहानी को सिर्फ पैसे के लिए रचा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *