पिछले 15 वर्षों से अनवरत गणेश प्रतिमा स्थापना….कासिमपारा में उत्सव के साथ हो रही पूजा अर्चना

बिलासपुर।
बाल गणेश उत्सव समिति, कासिमपारा बिलासपुर द्वारा इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति द्वारा पिछले 15 वर्षों से निरंतर गणपति बप्पा की स्थापना कर इस परंपरा को निभाया जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी गणेशोत्सव को और भी भव्य रूप से मनाने की तैयारी की गई है इस उपलक्ष्य में विशेष सजावट, विद्युत सज्जा की गई है।

गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, महाप्रसाद वितरण किया जाता है । समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए इस वर्ष भी मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है।
बाल गणेश उत्सव समिति विगत 15 वर्षों से यह धार्मिक आयोजन कर रही है, विशेष बात यह है कि इस आयोजन की मुख्य कार्यकर्ता कॉलोनी की महिलाएं एवं बच्चे है जो पूरे उत्साह से इस 11 दिन के आयोजन को सफल रूप से संचालित करते है।

समिति के सभी सदस्यों में सारिका सिंह देविका सिंह नीलिमा नायडू पूजा शर्मा पूनम शर्मा पूनम पंडित नेहा शर्मा रम्या सुभाष कमलेश्वरी विमला श्रीदेवी संध्या बच्चों की टोली में। सतीश यश प्रिस रचित अनंत हर्ष पियूष लकी शौर्य आयुष समीर आदर्श दक्ष काशविनी नित्या काव्या मेघा बिट्टू लिपि आदि कॉलोनी की सारे लोग शामिल है कासिम पारा में नगर के सभी श्रद्धालू अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे है