Blog

बीजेपी जैसे राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी

महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिलासपुर। बीजेपी जैसे राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने और नेताओं से सीधी पहुंच होने का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से 82 लाख 63 हजार 194 रुपये की रकम लेने का मामला सामने आया है। सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर निखत परवीन शाबरी निवासी खोंगापानी, मनेंद्रगढ़ के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा पुलिस को दिए शिकायत में सरकंडा क्षेत्र निवासी चेतन आनंद दुबे ने बताया कि वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान निखत परवीन से हुई थी।
बातचीत के दौरान निखत ने खुद को बीजेपी जैसे राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए केंद्र और राज्य के बड़े नेताओं से संपर्क होने का दावा किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जमीन से जुड़े एक विवाद में मदद मिलने के बाद उसका निखत पर विश्वास बढ़ गया। चेतन ने बताया कि वह राजनीति में रुचि रखता था और निजी कंपनी से नौकरी छूटने के बाद निखत ने उसे राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए पार्टी फंड के नाम पर रकम जमा कराने की बात कही गई। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई 2025 से 17 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से 62 लाख 63 हजार 194 रुपये और अलग-अलग समय पर 20 लाख रुपये नकद लिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम का कुछ हिस्सा निखत की बहन सायना परवीन शाबरी के खाते में भी जमा कराया गया। इसके अलावा दोस्तों और अन्य माध्यमों से भी रकम ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बैंक ट्रांजेक्शन की प्रतियां और रकम का विवरण भी सौंपा है। चेतन के अनुसार, लंबे समय तक पद नहीं मिलने और रकम की रसीद नहीं मिलने पर उसने निखत से पैसे वापस करने या पद दिलाने की तारीख बताने को कहा। आरोप है कि इसके बाद बातचीत बंद कर दी गई और कथित तौर पर पैसे वापस नहीं करने तथा परेशान करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। मामले में सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर बैंक लेन-देन, खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और रकम के लेन-देन से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

बैंक और आरोपी के परिजनों के खाते की जांच शुरू

सरकंडा पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों और उसके बैंक खाते का डिटेल निकाला गया है। जिसकी जांच की जा रही है।महिला ने और किसको धोखा दिया है और नेताओं से परिचय होने का फायदा और किसके साथ उठाया है इसकी भी जांच की जा रही है।जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है।

निजी कंपनी के रहकर कमाया था पैसा

सूत्र ने बताया कि ठगी का शिकार हुए चेतन आनंद दुबे एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्य करता था और अचानक उसकी नौकरी चली गई,और उसे नेतागिरी करने का जुनून सवार था।जिसके लिए वह किसी व्यक्ति से मिलकर भाजपा में बड़ा पद पाना चाह रहा था।लेकिन विश्वास जीतकर महिला ने लाखो का धोखा दे दिया।

बातचीत के दौरान
महिला ने भाँप लिया कि नेतागिरी करने का भूत सवार है चेतन को

पुलिस को दिए गए बयान में पता चला है कि महिला ने बातचीत के दौरान पहले उसका विश्वास जीता और धीरे धीरे करके उसे पूरी तरह से झांसे के लेकर
नेतागिरी में नेताओं से अच्छी पहचान और पहुंच का हवाला दिया।यही नहीं बिलासपुर आकर नेताओं से मिलना और अच्छी सेटिंग होने का भरपूर वायदा किया।जिसके बाद फंड का बहाना बताकर लाखों की रकम नेताओं कों देने और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर का पद मिलने की बात कही।

मनेन्द्रगढ़ से पकड़ी गई ठगी की महिला

सूत्र ने बताया कि ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने खोज निकाला है।महिला के आने के बाद और भी खुलासे होंगे।इसके लिए प्रदेश और आसपास के जिले में भी संपर्क करके जानकारिया एकत्रित की जा रही है।ताकि महिला के बारे में और भी जानकरियां मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *