Blog

संकल्प सेवा अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आंगनवाड़ी वार्ड क्रमांक 7 मे आयोजित

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर। भाजपा मंडल रतनपुर के संकल्प सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन वार्ड क्रमांक 7, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 417 में उत्साह और आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी से जुड़े लाभार्थियों, गर्भवती माताओं एवं छोटे बच्चों के बीच पोषण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लता यादव एवं सहायिका श्रीमती स्वाति सारथी की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एल्डरमैन नगर पालिका परिषद रतनपुर दिनेश प्रभाकर, वक्ता पवन पाठक, पार्षद पत्नी श्रीमती सावित्री श्रीवास, श्री रामायण वैष्णव एवं कृपाल सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं, माताओं तथा बच्चों के लिए पोषण आहार का वितरण किया गया। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन (मुंह जूठाई) एवं गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म भी विधिवत संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं एवं बहनों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित आहार के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम से लाभार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
माताओं, बहनों और बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से सेवा, पोषण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *