Blog

नवरात्रि पर्व में साइबर जागरूकता अभियान ‘पहल’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

नवरात्रि पर्व में साइबर जागरूकता अभियान ‘पहल’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

नवरात्रि में मुंगेली पुलिस की ‘पहल’ — कन्या पूजन से लेकर जगराता तक साइबर जागरूकता का संदेश

बिलासपुर/मुंगेली / एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश में नवरात्रि पर्व के अवसर पर आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए मुंगेली पुलिस द्वारा पहल अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में थाना जरहागांव क्षेत्र के ग्राम सेमरचुवा स्थित माँ महामाया मंदिर में मुंगेली पुलिस की टीम द्वारा कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया, इस अवसर पर माँ महामाया के दर्शन कर कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोज कराया गया साथ ही, रूमाल के माध्यम से पहल” – बदलाव की शुरुवात, सुरक्षा के साथ बच्चियों एवं लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने का संदेश दिया गया।
इसी तरह थाना फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी में छत्तीसगढ़ी गायक संतोष यादव की टीम के जगराता कार्यक्रम के दौरान ‘पहल’ अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 400 लोगों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति’ ऐप की जानकारी दी गई तथा इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।मुंगेली पुलिस द्वारा ‘पहल’ अभियान के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में आमजन तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुँचाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर स्वयं को साइबर अपराधों से सुरक्षित रख सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *