
बिल्हा का युवक रशिया में फंसा, आर्मी में जाने का दबाव

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के 2 युवक रूस में नौकरी के लिए करने गए थे, लेकिन अब वहां फंसे होने और प्रताड़ना झेलने की बात कह रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि युवकों को टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर दिया गया। अच्छी सैलरी का भरोसा देकर कंपनी ने उनके हवाई टिकट, वीजा और रहने तक का इंतजाम किया। उन्हें बताया गया कि रूस पहुंचने के बाद काम की पूरी जानकारी दी जाएगी। लेकिन अब न तो नौकरी मिली न ही उन्हें वापस लौटने दिया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, युवकों को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाकर उन्हें डिटेन किया गया है। उनसे कहा जा रहा है कि या तो 15 से 20 साल जेल में रहो या रशियन आर्मी में शामिल हो जाओ। वहीं, बिल्हा के 21 वर्षीय विनीत कुमार का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह भारत सरकार से मदद मांगते हुए रूस में भारतीयों को नौकरी के नाम पर फंसाने और बंदूक दिखाकर प्रताड़ित करने की बात बता रहा है। अब उनकी मांग है कि भारत सरकार रूस में फंसे युवकों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था करें। बिल्हा निवासी 21 वर्षीय विनीत कुमार भी नौकरी की तलाश में 1 अक्टूबर को रूस गए थे। उनकी बहन आशी दुबे के मुताबिक, उन्हें टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर मिला था। रूस में एक दुकान के स्टोरेज रूम में काम करने की बात बताई गई थी। टिकट और वीजा का इंतजाम भी ऑफर देने वालों ने किया था।
विनीत ने रूस पहुंचने के बाद परिवार को इसकी जानकारी दी।
कुछ दिन बाद उन्होंने बहन से कहा कि वे वापस भारत आना चाहते हैं। उन्हें कुछ पैसों की जरूरत पड़ सकती है। बहन ने 70 से 75 हजार रुपए भेजने की बात कही, लेकिन विनीत ने कहा कि जब जरूरत होगी तब बताएंगे। इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया। बहन ने 7 लाख भी दिए बहन का आरोप है कि बाद में एक युवक ने संपर्क कर बताया कि विनीत पर नारकोटिक्स यानी ड्रग्स का केस लगा है और उन्हें सेना में जाने के लिए प्रताड़ित
किया जा रहा है। वकील की व्यवस्था के नाम पर 7 लाख रुपए मांगे गए। परिवार ने यह रकम भी दे दी। इसके बाद 27 अक्टूबर को पिता के पास फोन आया कि विनीत ने आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनकर पिता को हार्ट अटैक आ गया। हालांकि, इसके बाद विनीत ने खुद बहन से संपर्क किया और आत्महत्या की खबर को गलत बताया। बहन का दावा है कि विनीत ने वीडियो के माध्यम से वहां की परिस्थितियां बताई हैं। उसके मुताबिक, युवकों को खाने-पीने से परेशान किया जाता है।
विनीत का वीडियो आया सामने, बंदूक दिखाकर धमका रहे, परिवार दूतावास के चक्कर लगा रहा
रूस ने फंसे बिल्हा के विनीत दुबे ने वीडियो में भारत सरकार से मदद मांगी है। वीडियो में वह बता रहे हैं कि कई भारतीयों को नौकरी के नाम पर रूस बुलाया जा रहा है। वह पहुंचने पर एयरपोर्ट के पस कुछ लोग उन्हें लेने आते हैं। इसके बाद काम के बारे में जानकारी दी जाती है। मन करने पर बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी देने का आरोप भी उन्होंने लगाया है। विनीत का आरोप है कि टेलीग्रम पर नौकरी से उन्के मुताबिक, इसी आधार पर भारतीयों को ड्रग्स के मामलों में फंसाय जा रहा है और बाद में रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वीडियो में विनीत कहते हैं कि वहां भारतीयों के अलावा दूसरे देशों के नागरिक भी इस तरह की परेशानी झेल रहे हैं। इनमें नौकरी करने गए लोगों के साथ स्टूडेंट और टूरिस्ट भी शामिल हैं। उन्होंने भारत सरकार से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है।






