
आत्मसमर्पित माओवादियों के निषानदेही पर हैण्ड ग्रेनेड, कोर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, जिलेटिन राॅड, बैटरी, 14 नग छोटा बड़ा टिफिन, लगभग 36 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री सहित भारी मात्रा में नक्सलियों की डम्प सामग्री बरामद।


जिला कोण्डागांव के थाना पुंगारपाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेड़मा के जंगलों में माओवादियों ने डम्प कर रखा था विस्फोटक साम्रगी।
नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाईटर्स एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्यवाही
कोण्डागांव । आईजी बद्रीनारायण मीणा एवं एसपी पंकज चन्द्रा के निर्देश मेंअति.पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मागदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मर्दापाल, नरेन्द्र पुजारी के कुषल पर्यवेक्षण में तथा उप पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में माओवादियों द्वारा डम्प किये विस्फोटक एवं अन्य सामग्रियों की बरामदगी के लिए सतत् नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य मे आत्मसमर्पित माओवादियों की निषानदेही पर तत्काल तस्दीकी कार्यवाही करते हुए उप पुलिस अधीक्षक,(आप्स) कोण्डागांव सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरीक्षक मनीप्रसाद राजवाड़े के हमराह नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाईटर्स व बीडीएस की संयुक्त टीम थाना पुंगारपाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हांदापाल, देवडोंगरी, बेड़मा, मरकामपाल, छितपानी एवं आस-पास जंगल-पहाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आत्मसमर्पित के निषानदेही पर ग्राम बेड़मा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की सुरक्षापूर्वक काॅर्डन सर्च/डी-माॅइनिंग की कार्यवाही की गई, कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा डम्प किये गये दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य सामाग्री बरामद की गई जो निम्नानुसार हैः-।

01 हेण्ड ग्रेनेड – 01 नग
02 जिलेटिन राॅड – 02 नग
03 कोर्डेक्स वायर – लगभग 25 मीटर
04 इलेक्ट्रिक वायर – 04 बन्डल (लगभग 200 मी.)
05 वाॅकी टाॅकी चार्चर – 01 नग
06 सल्फर – 03 किलोग्राम
07 सोडियम नाईट्रेट – 04 किलोग्राम
08 टिफिन – 04 नग बड़ा, 10 नग छोटा – कुल:- 14 नग
09 मल्टी मीटर – 01 नग (02 नग केबल सहित)
10 रस्सी – 01 बन्डल (लगभग 50 मी.)
11 सिरिंज – 07 नग
12 टिन का पेटी – 01 नग बड़ा (4ग्2)
13 बैडमिन्टन रैकेट – 04 नग
14 रिंग रबर – 03 नग
15 बैेटरी सेट – 11 नग
16 पेंचकस – 02 नग
17 जूता-चप्पल – 05 जोड़ी
18 आईल/युरिया/सल्फर/सोडियम – 03 अलग अलग टिफिन में लगभग 9.1 कि.ग्रा, 9.2 किग्रा. एवं 11.35 किग्रा.
कुल:- 29.65 किलोग्राम






