

स्व. ज्ञानसिंह मण्डावी प्रधान आरक्षक क्रमांक 49 की पत्नि श्यामा बाई मण्डावी को निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिला 1 करोड़ 10 लाख जीवन बीमा का लाभ

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के लिए बनाये गये महत्वाकांक्षी योजना पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवगंत प्रधान आरक्षक के धर्म पत्नी श्रीमती श्यामा बाई मण्डावी को 1,10,00,000/-रु. (एक करोड दस लाख रु मात्र) का जीवन बीमा सहायता प्रदान की गई। श्री ज्ञानसिंह मण्डावी प्रधान आरक्षक पिता कोण्डागांव के थाना माकड़ी में पदस्थ थे थाना माकड़ी से साक्षी गिरफ्तारी वारंटी शिवलाल नेताम को माननीय न्यायालय कोण्डागांव में पेश करने ला रहे थे। तभी पलारी रोड हाईवे पेट्रोल पम्प के पास बायपास रोड क्रॉस कर रहे थे तभी केशषाल की ओर से आ रही ट्रक कमांक CG06 HB 8812 के चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया । एक्सीडेंट में दिनांक 10.04.2026 को उनकी असामयिक निधन हो गया था।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के पुलिस कर्मियों के भविष्य के लिए महत्वकांशी निःशुल्क पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है। जिसके तहत स्व. श्री ज्ञानसिंह मण्डावी, प्रधान आरक्षक कमांक 49 के नामिनी पत्नी श्रीमती श्यामा बाई मण्डावी को 1,10,00,000/- (एक करोड़ दस लाख रुपये मात्र) का जीवन बीमा सहायता बैंक के द्वारा दिया गया । उक्त प्रकरण में श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा प्रयास किया गया। इस अवसर पर श्री कपिल चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री सिद्धार्थ बघेल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोण्डागांव, श्री उमेश मिश्रा उप निरीक्षक, श्री जीवन हेम्वरम बैंक मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक केशकाल, कलेस्ट्रेट शाखा कोंडागांव एस बी आई प्रबंधक श्री पुरुषोत्तम गुरु एवं एस बी आई लाइफ एरिया मैनेजर राम कुमार देवांगन, कांकेर रीजन एवं कार्यलायीन स्टाफ एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। बैंक से आये अधिकारी को सहयोग प्रदान करने हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया। श्री पंकज चंद्रा (भा .पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के मार्गदर्शन में पुलिस सैलरी पैकेज के तहत राशि प्रदान कराने में श्री प्रकाश मिंज , मुख्य लिपिक, श्री डी.पी. नाग, स्टेनो , थी नेतराम दीवान, उपनिरीक्षक (अ), श्री हरिशचन्द्र दुरेन्द्र प्रधान आरक्षक क्रमांक 242 पुलिस कार्यालय कोण्डागांव का कार्य सराहानीय रहा है।






