
संत शिरोमणि नामदेव की 756 की जयंती पर संत नामदेव भवन में पूजा अर्चना,फेडरेशन तथा आयोजन

संत नामदेव की महा आरती महायज्ञ के साथ प्रसाद वितरण
बिलासपुर। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 756 की जयंती के अवसर पर संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक में नामदेव समाज के लोगों ने संत शिरोमणि महाराज की महा आरती के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए,भोग प्रसाद का वितरण किया गया। आज पूजन कार्यक्रम के मुख्य जजमान हेमंत नामदेव और सीमा नामदेव थे। प्रातः 9:00 बजे जयंती अवसर पर नामदेव समाज ने गोंड पारा मे संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूजन कर प्रसाद का वितरण किया। नामदेव समाज के प्रबुद्ध जनों ने उनके जीवन यात्रा का उल्लेख किया। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई जिला इकाई बिलासपुर महिला इकाई तथा श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा आयोजित जयंती समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव, प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, एनपी नामदेव, कैलाश चंद्र वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव, जिला अध्यक्ष शिवराम चौधरी, जगन्नाथ प्रसाद नामदेव ,संतोष नामदेव ,उमेश नामदेव , राजकुमार चौधरी ,राजेश्वर नामदेव, ने हवन पूजन कर कर संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की महा आरती की तथा समाज को बधाई दी। इस अवसर पर ज्वाला प्रसाद नामदेव तथा कमल किशोर वर्मा ने समाज के सभी लोगों को संत नामदेव जी की जयंती पर बधाई देते हुए कहा कि संत नामदेव ने आज के ही दिन नर्सिंग कॉमेडी नरसिंह बामड़ी, में आज के ही दिन 1280 में जन्म हुआ था, और पंढरपुर में समाधि लिए थे। इस वर्ष पूरे देश में संत नामदेव जी की 756 वीं जयंती मनाई जा रही है। कार्यक्रम के अतिथि शिवकुमार वर्मा ने संत नामदेव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि संत नामदेव ने पूरे देश में समाज को संदेश देने के लिए यात्रा भी की थी। हमें उनके बताएं मार्ग पर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। फाउंडेशन के अध्यक्ष एनपी नामदेव ने कहा कि आज संत नामदेव भवन में बारिश के बीच काफी संख्या में नामदेव समाज के महिलाएं बुजुर्ग शामिल हुए। संत नामदेव के आदर्शों पर चलकर हमें आगे बढ़ना है। उन्होंने श्री नामदेव फाउंडेशन तथा फेडरेशन के पदाधिकारी तथा सामाजिक बंधुओ के प्रति आभार जताया। आज काफी संख्या में महिलाएं बच्चे भी हवन एवं महा आरती में शामिल हुए।
संत नामदेव भवन नूतन चौक सरकंडा में आयोजित जयंती कार्यक्रम सुधा नामदेव, सुषमा नामदेव, उषा वर्मा, कीर्ति वर्मा ,आशा वर्मा,अरुण नामदेव, वंदना नामदेव , नरेंद्र नामदेव, दीपा नामदेव, अनिल नामदेव, राजेंद्र प्रसाद नामदेव, केपी नामदेव,अजय नामदेव, कल्पना वर्मा,, पूनम वर्मा, संतोष नामदेव, मनीष मनीषा नामदेव, शत्रुघ्न नामदेव, अनिल श्रीवास्तव, यूकेश नामदेव, किशोर नामदेव, ज्योति नामदेव, दुर्गी भाई, आरती श्रीवास्तव, इंदु चौधरी, लक्ष्मी वाहिनी पति , सुजाता देवी, शारदा नामदेव, अनुश्री नामदेव, रितेश नामदेव, चंदन चौधरी लक्ष्मी चौधरी, संतोष नामदेव, माधुरी नामदेव , शुभा नामदेव, जयश्री रंगारी, अलका नामदेव, मंजूषा नामदेव, पूजा आर्या, अभिषेक वर्मा,गणेश नामदेव, अनिल नामदेव, अखिल वर्मा, रोहिषेक वर्मा, हेमलता नामदेव रामचंद्र नामदेव, काफी संख्या में नामदेव समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
गायत्री शक्तिपीठ के ईश्वर प्रसाद वैष्णव, धनंजय यादव, बद्री प्रसाद यादव, शिवकुमार यादव ने विधि विधान से गायत्री यज्ञ तथा संत नामदेव भगवान की पूजा अर्चना कराई।






