बैंक अफसर से 9.49 लाख की ठगी, वाशिंग मशीन का कस्टमर केयर खोजा, इघ्ख फाइल भेजकर ठगों ने खाते से उड़ाए रुपए

बिलासपुर । बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने वॉशिग मशीन सुधरवाने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। ठगों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उनसे वॉट्सऐप पर इघ्ख फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 9.49 लाख रुपए निकाल लिए।
पुलिस के अनुसार, सरकंडा के विवेकानंद नगर मोपका निवासी विपीन किशोर कुजूर बैंक ऑफ बड़ौदा की रहंगी-चकरभाठा शाखा में ज्वाइंट कस्टोडियन अधिकारी हैं। उन्होंने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि उनकी वॉशिग मशीन खराब हो गई थी।इसे सुधरवाने के लिए उन्होंने 1 नवंबर को गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। वहां मिले नंबर पर कॉल करने पर ठग ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने शिकायत दर्ज करने के बहाने वॉट्सऐप पर एक इघ्ख फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा।
एपीके फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हुआ हैक
अधिकारी ने एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया। हालांकि, इसके बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। इसी दौरान उनका मोबाइल हैक हो गया। कुछ दिन बाद मोबाइल पर खाते से रुपए कटने के मैसेज आने लगे।
बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि 13 से 15 नवंबर के बीच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ठगों ने उनके खाते से 9 लाख 49 हजार 364 रुपए निकाल लिए। शिकायत पर साइबर रेंज थाना पुलिस ने उगS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा न करें
साइबर एक्सपर्ट प्रभाकर तिवारी के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बैंक अधिकारी, कंपनी कर्मचारी या परिचित बनकर ओटीपी, पासवर्ड या बैंक खाते की जानकारी मांगे तो उसे बिल्कुल न दें। फोन पर आया ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
किसी अनजान या संदिग्ध लिक पर क्लिक करने से बचें। इससे मोबाइल और निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है। सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिग मजबूत रखें। अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए अलग और सुरक्षित पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
कस्टमर केयर नंबर की जांच जरूर करें
गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते समय सावधानी बरतें। कॉल करने से पहले जांच लें कि नंबर संबंधित कंपनी का आधिकारिक नंबर है या नहीं। कई बार ठग गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते हैं। ऐसे नंबरों पर कॉल करने से लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं।
लालच और जल्दबाजी में न लें फैसला
एसएसपी रजनेश सिह ने कहा कि साइबर ठग अक्सर लोगों पर जल्द फैसला लेने का दबाव बनाते हैं। ऑनलाइन नौकरी, ज्यादा मुनाफ़े वाले निवेश, इनाम, गेमिग या आकर्षक ऑफर के नाम पर पैसे मांगे जाएं तो पहले उनकी अच्छी तरह जांच कर लें।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचने का सबसे आसान तरीका जागरूक रहना और सावधानी बरतना है।






