
हाथ में धारदार चाकू रखकर आने जाने वाले को कर रहा था भयभीत,बदमाश के कब्जे से धारदार चाकू किया गया बरामद

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने मोहल्ले में चाकू रखकर डराने धमकाने वाले आरोपी को चाकू के साथ पकड़ा है।जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है
सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिला कि कुदुदण्ड माता चौरा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहरात हुये आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया। इस बीच कुदुदण्ड में भूपेन्द्र दुबे उर्फ पण्डा को धारदार स्टील के चाकू के साथ पकड़ा गया जिससे चाकू को जप्त किया ।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।






