-
शक्ति केंद्र भेड़ीमुड़ा की मासिक बैठक संपन्न, बूथों को मजबूत करने पर जोर
संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तृत चर्चा रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर के शक्ति केंद्र भेड़ीमुड़ा…
Read More » -
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा तीन ज्ञापन प्रस्तुत किया गया जिसमें सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क यह बिलासपुर…
Read More » -
एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष बने रंजेश सिंह क्षत्री,छात्रों की समस्याओं को लेकर उठाएंगे आवाज
छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए करेंगे प्रयास, जल्द घोषित करेंगे नई जिला टीम बिलासपुर। एनएसयूआई में संगठनात्मक बदलाव के तहत…
Read More » -
15 अगस्त आयोजन में पंचों की अनदेखी का आरोप,ग्राम पंचायत बैमा में विवाद..
बिलासपुर ।ग्राम पंचायत बैमा में 15 अगस्त 2026 के राष्ट्रीय पर्व के आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।…
Read More » -
गड्ढों में मछली पकड़कर कांग्रेसियों का अनोखा प्रदर्शनसड़क पर जमा पानी में बैठकर जताया विरोध, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
अभिषेक सेमरतखतपुर। नगर की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजमार्ग 130-ए सहित नगर की खराब सड़कों की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमा पानी में मछली पकड़कर प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें, राहगीर परेशानकांग्रेस नेताओं ने कहा कि तखतपुर नगर के मुख्य मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क और गड्ढों का अंतर करना मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।मछली पकड़कर सरकार के विकास के दावों पर तंजप्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में भरे पानी में मछली पकड़कर सरकार के विकास के दावों पर तंज कसा। कांग्रेस का कहना है कि जिस सड़क पर लोगों का सुरक्षित आवागमन होना चाहिए, वहां बारिश के बाद पानी और कीचड़ जमा है। ऐसे में मछली पकड़कर प्रदर्शन करना सरकार और जिम्मेदार विभागों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रतीकात्मक तरीका है।आए दिन दुर्घटनाओं का खतराप्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि खराब सड़क और गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। रात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।विकास के दावों पर उठाए सवालकांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत तखतपुर की सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है। नगर की प्रमुख सड़कें बदहाल हैं और आम नागरिक रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि सड़कों की स्थिति सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही है।तत्काल सड़क मरम्मत की मांगकांग्रेस ने प्रशासन और संबंधित विभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग 130-ए सहित नगर की खराब सड़कों और गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस द्वारा आगे भी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर की बदहाल सड़कों का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाते हैं
Read More » -
तखतपुर के काली मंदिर में चोरी, दानपेटी समेत सोने-चांदी के जेवरात पार..
अभिषेक सेमर बिलासपुर।तखतपुर में चोरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा काली मंदिर में बीती रात शातिर चोरों ने धावा बोलते हुए दानपेटी में रखी नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो संदिग्ध चोर नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दरअसल, तखतपुर नगर के काली बड़ी स्थित काली मंदिर में बीती रात करीब दो बजे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाया। इसके साथ ही मंदिर में रखे सोने और चांदी के आभूषण भी चोर अपने साथ ले गए।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चोरी हुए दान पेटी से नगदी और जेवरात की कुल कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ की। हालांकि, घटना के दौरान दो संदिग्ध चोर कैमरे में कैद हो गए हैं। मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अवनीश पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। पुलिस अब मंदिर के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।वर्शन — थाना प्रभारी अवनीश पासवानचोरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है
Read More » -
बड़ी मात्रा में कीटनाशक और दवाएं बरामद….दवाओं का बिना लाइसेंस किया था भंडारण….कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई…मचा हड़कंप
अभिषेक सेमरबिलासपुर। तखतपुर के लोखंडी में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान के बेसमेंट से बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कृषि दवाएं बरामद की हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इन दवाओं का बिना लाइसेंस भंडारण किया गया था। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दवाओं की गिनती और जब्ती की प्रक्रिया जारी रही। वहीं, मौके पर मौजूद नहीं मिलने के कारण मकान मालिक के फरार होने की जानकारी सामने आ रही है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी का है, जहां कृषि विभाग की टीम ने एक मकान में दबिश दी। मकान के बेसमेंट में बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कृषि उपयोग में आने वाली दवाएं रखी हुई थीं। दरअसल कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बरामद दवाओं का भंडारण बिना आवश्यक लाइसेंस के किया जा रहा था। टीम द्वारा मौके पर दवाओं की गिनती के साथ-साथ उनके दस्तावेज और वैधता की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ दवाओं के एक्सपायर होने और कुछ के डुप्लीकेट होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, दवाएं वास्तव में एक्सपायर या नकली हैं या नहीं, इसकी पुष्टि जांच और संबंधित विभाग की रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह भंडारण किया गया था, वह गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी आशु सिंह पाल का है।कार्रवाई के दौरान आशु सिंह पाल मौके पर मौजूद नहीं मिला और उसके फरार होने की जानकारी सामने आई है।फिलहाल कृषि विभाग की टीम बरामद कीटनाशक और दवाओं की गिनती एवं जब्ती की कार्रवाई में जुटी है। दवाओं की जांच के बाद ही पूरे मामले में आगे की कार्रवाई और बरामद सामग्री की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Read More » -
सौम्या राठौर का चयन सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट के पद पर
बिलासपुर।धनंजय राठौर (संयुक्त संचालक जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर) और श्रीमती रोशनी राठौर (कम्पीयर आकाशवाणी, रायपुर) की बेटी सौम्या राठौर का चयन…
Read More » -
रतनपुर मंडल में चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई जिम्मेदारी, डॉ. चंद्र कुमार संयोजक एवं डॉ. आलोक गुप्ता सह-संयोजक नियुक्त
रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट रतनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री पवन…
Read More » -
गरियाबंद में भाजपा महिला मोर्चा का ‘हरियाली सावन महोत्सव’, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगा आयोजन
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पवित्र सावन माह के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों पर ‘हरियाली सावन…
Read More »