Blog

ग्राम कोशा में जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद युवक पर जानलेवा हमला, बिलासपुर रेफ़र

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला अंतर्गत ग्राम कोशा में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद देर रात एक सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार पीजीडीसीए रायपुर में कार्यरत संजीव साहू जन्माष्टमी पर अपने गांव कोशा आया हुआ था। रात करीब 8 बजे उजिर पारा सामुदायिक भवन के पास संजीव साहू अपने परिचितों के साथ मौजूद था। इस दौरान पुराने सामुदायिक भवन में चिकन व अंडा लाने की बात को लेकर विवाद हुआ।

इसी बीच आरोप है कि ग्राम निवासी राजकुमार उर्फ गुड्डू कश्यप ने तीन साल पुराने विवाद को लेकर संजीव साहू पर जानलेवा हमला कर दिया। फरसा से वार कर उसके सिर, गले और हाथ में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। इसके बाद हाथ-पैर से भी बेरहमी से मारपीट की गई और घटना स्थल से बाहर से ताला बंद कर फरार हो गया।

चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण पहुंचे तो घायल संजीव साहू को गंभीर हालत में शासकीय अस्पताल पामगढ़ ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफ़र कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 296, 351(3), 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह हमला पूर्व विवाद के चलते किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *