Blog

ठगी करने वाला पूर्व आरक्षक गिरफ्तार…..दोस्त को ही धोखा दिया और झांसा देकर लाखों की ठगी की

बिलासपुर। जान पहचान का फायदा उठाकर कार को किराए में लगाने के नाम पर लिया और पैसा भी नहीं दिया ठगी करने वाले फरार आरक्षक के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आदित्य श्रीवास्तव पिता स्व. शिव कुमार श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष निवासी तुलसी आवास राजकिशोर नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्को के साथ पूर्व का जान पहचान है जो इसके टाटा जेस्ट कार को पीएचई विभाग में लाभ कमाने का जरिया बताकर तथा प्रार्थी को रकम लगाने का झांसा देकर 2,50000रू. एवं टाटा जेस्ट कार को लेकर चला गया और कार को कहीं भी नहीं लगाया जिससे श्रीकांत मार्को से रकम की मांग करने पर आज कल में वापस करने की बात करते हुये टाल मटोल कर रहा था जिससे कार एवं पैसों की मांग करने पर वह फोन से बातचीत करना बंद कर धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, एवं आरोपी श्रीकांत मार्को का तलाश किया जा रहा था ।इसी बीच सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि आरक्षक श्रीकातं मार्को बंधवापारा सरकंडा अपने घर पर छिपा हुआ है।पुलिस ने घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *