अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ , महिला इकाई के द्वारा मातृ दिवस पर वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

बेटियों के पर नहीं काटे, उनके उड़ान का हौसला बढ़ाएं
बिलासपुर । अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली महिला इकाई जिला बिलासपुर के द्वारा आज मातृ दिवस के अवसर पर मातृशक्ति का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर, अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ की महिला इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष रानू नामदेव, तहसीलदार जयंती देवांगन ने नामदेव समाज की 70 वर्ष से अधिक महिलाओं का श्रीफल एवं साल से सम्मान कर मातृ दिवस की बधाई दी। मातृ दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह में महापौर पूजा विधानी ने कहा है कि नामदेव समाज की महिलाओं ने बहुत अच्छा आयोजन किया है हमारी बेटियों को दबाए नहीं बेटियों को आगे बढ़ाएं, बेटियों के पर नहीं काटे। उनके उड़ान के हौसले बढ़ाएं । उन्होंने कहाकी आदिकाल से महिलाओं देश में मातृशक्ति के स्वरूप विभिन्न रूपों में हम माता को पूछते हैं कृष्ण के पहले जैसे राधा का नाम दिया जाता है सीताराम बोलते हैं ।

आदिकाल में भी बहनों का सम्मान किया जाता था। आज नामदेव समाज की महिलाएं माता, दादी ,बेटी के रूप में उपस्थित होकर मातृ दिवस का कार्यक्रम कर रही है । महापौर ने कहा कि आज महिलाएं देश में कहीं भी कमजोर नहीं है। बेटियां अपने नाम से जानी जाती हैं अब देश में महिलाओं के सम्मान में बदलाव आया है। अपनी बेटियों को दबाएं नहीं उन्हें आगे बढ़ाते रहें। घर की बेटियों को बढ़ने दीजिए, बाहर पढ़ने भेजें बेटियों पर गर्व करें और उन्हें संस्कार दीजिए उन्हें उड़ने की आजादी दीजिए । आज बेटियां अपने घर की जिम्मेदारी के साथ समाज को भी संभालने का आमदा रखती हैं, और देश का नेतृत्व कर सकती है महिलाएं। महिला सशक्त होंगी तो समाज स्वस्थ होग और समाज आगे बढ़ेगा। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की जॉइंट सेक्रेटरी तथा प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष रानू नामदेव ने इस अवसर पर कहां की पूरे राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की महिला इकाई की अध्यक्ष भानुमति गुजरिया के नेतृत्व में नामदेव समाज की महिलाएं एकजुट हो रही है। उन्होंने कहा कि मां और समाज का महत्व दुनिया में सबसे बड़ी अदालत मां की गोद में है।

और सबसे बड़ा मंदिर मां के चरणों में है। मां वह शक्ति है जो परिवार को संचित करती है और संस्कार देती है। संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने पूरे देश में भ्रमण करके नामदेव समाज के लोगों को प्रेम और सेवा का मार्ग दिखाया है। और इसकी पहले सीख माता से मिलती है। समाज की उन्नति के लिए हम सबको एकजुट होना चाहिए। । तहसीलदार जयंती देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि बच्चा जन्म लेता है तो पहले उसके मुख से पहले शब्द मां का ही होता है मातृ शक्ति ही बच्चों को सुरक्षा प्रदान करती है और उसके जीवन को सुरक्षित और सफल रखती है। बच्चों को सफल जीवन मां ही प्रदान करती है अगर समाज में महिला आगे बढ़ेगी तो समाज आगे बढ़ेगा । उन्होंने मातृशक्ति को लेकर कहा कि महिलाओं को समानता का अवसर प्रदान करना चाहिए हम अपने घरों से बच्चों और महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए। अवसर और समानता ही आज की आवश्यकता है महिलाओं को अवसर मिलता है तो बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आएंगी नामदेव समाज ने इसकी शुरुआत की है और उन्होंने समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है ,दूसरे समाज को भी नामदेव समाज की महिलाओं से प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों को आगे बढ़ाएं माता विशेष ध्यान दें हर बेटी आगे बढ़े और आत्मनिर्भर बने। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ की जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अनामिका वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति नामदेव, सीमा नामदेव,महासंघ की जिला इकाई की पदाधिकारी सुषमा नामदेव ,सुधा नामदेव, कीर्ति वर्मा, पार्वती नामदेव, नेहा वर्मा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह और साल से सम्मानित किया। इस अवसर पर नामदेव समाज की 70 वर्ष से अधिक उम्र की 30 से अधिक महिलाओं को अतिथियों के द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर महापौर पूजाविधानी ने समाज की मांग पर श्री संत नामदेव सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की।
डीएसपी बनते ही बाल विवाह रोके
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मित कौर ने कहा है कि 10 साल पहले जब उनकी डीएसपी के पद पर पोस्टिंग हुई थी तो वह ग्रामीण इलाके मूलमुला में काम की शुरुआत करते हुए बाल विवाह रोकने का प्रयास किया था और कम उम्र की बालिकाओं को विवाह बंधन से मुक्त कराया था। 10 से अधिक बाल विवाह रोकने में उन्होंने सफलता पाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज 33% रिजर्वेशन सरकारी नौकरी में भी है शासन भी चाहता है कि महिलाएं सरकारी नौकरी में आए और आगे बढ़े। बच्चों बालिकाओं को आगे बढ़ाने उन्होंने अपील की और कहा कि बालिकाओं को पैरा मेडिकल फोर्स तथा पुलिस विभाग सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने नामदेव समाज की महिलाओं के द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं मातृशक्ति के माध्यम से समाज में बदलाव ला सकती है। और बालिकाओं को घर की माता ही आगे बढ़ा सकती है।