बिलासपुर जिला मराठा समाज के दूसरी बार अध्यक्ष बने शशांक , मां भवानी पैनल की एक तरफा जीत

बिलासपुर।जिला मराठा समाज के इस बार फिर से दूसरी बार शशांक चौहान अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अपने प्रतिद्वंदी काशी राव को 260 वोटो से हराया है। वही इसबार मां भवानी पैनल के सभी उम्मीदवारों की एक तरफ जीत हुई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशांक चौहान का कहना है कि उन्होंने मराठा समाज के सभी महिलाओं बुजुर्गों, युवाओं का आशीर्वाद उन्हें मिला है और उन्होंने इस चुनाव में समाज के हित के लिए जो वायदे किए हैं उसे पूरा करेंगे और सबसे पहली प्राथमिकता मराठा समाज का जो भवन के लिए हमें शासन से जमीन मिली है उसमें इस अपने कार्यकाल में मराठा समाज का एक बड़ा सामुदायिक भवन बनाना है ताकि यहां समाज के लोगों को संस्कृति वैवाहिक, एवं अन्य कार्यक्रम तथा बच्चों की शिक्षा के लिए यहां संचालन किया जा सके। की मराठा समाज आर्थिक रूप से और मजबूत हो सके। उन्होंने मराठा समाज के सभी लोगों के प्रति आभार जताया है जिन्होंने अपने आशीर्वाद से फिर से दूसरी बार अध्यक्ष पद की बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है। शशांक ने कहा है कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने समाज के हित में जो काम किया है उसे देखते हुए फिर से समाज के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया और मुझ पर भरोसा जताया अब मैं उनकी उम्मीदों पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मराठा समाज का निर्वाचन कुडूदंड स्थित आई तुळजा भवानी मंदिर परिसर में हुआ। जहाँ बिलासपुर शहर के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सीपत, नारगोड़ा, रतनपुर बिल्हा, सेमरताल,पेंडरवा, भाड़ी, ओखर से भी मराठा समाज के सदस्य अपना मतदान करने पहुंचे। छै पदों के लिए निर्वाचन हुआ। जहाँ अध्यक्ष पद के शशांक चौहान ने अपने प्रतिद्वंधी काशी गाढ़े को 260 मतों हराकर विजयी प्राप्त कर दूसरी बार अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद में राजू राव मराठा ने आशीष कापसे को पराजित किया। सचिव पद के लिए जीवन राव भोसले ने हर्षवर्धन भोसले को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए भगवन्त शिंदे ने विक्रम बाकरे को पराजित किया। कार्यकारिणी सदस्य में प्रभाकर भोसले ने प्रभात भोसले को हराकर जीत दर्ज की वही सनम पवार ने सर्जय भोसले को हराकर अपनी जीत दर्ज की। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला। मतगणना रात्रि 8 बजे से शुरू हुआ जो सुबह 4 बजे पूर्ण हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेंद्र भोसले एवं सहायक अधिकारियो ने निर्वाचन सम्पन्न कराया। जिसमे माँ भवानी पैनल के सभी प्रत्याशियों ने जित दर्ज की। सुबह होते तक समर्थक परिसर में उपस्थित रहे निर्णय आते ही ढ़ोल बाजे के साथ आतिशबाजी के साथ सभी विजयी प्रत्यासियो को बधाईया दी। मराठा समाज के निर्वाचन में पहली बार ऐसा हुआ की माँ भवानी पैनल के सभी प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।