Blog
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियो की घोषणा की….. शानूल को मिली जगह…..बनाए गए जिला महामंत्री

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।जिसमें शहर के युवा नेता शानूल खान को भी जगह दिया गया है।बता दे शानूल खान भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में है और वे हमेशा से युवाओं के बीच बने रहते है।इसके अलावा उनका मुस्लिम समाज में अच्छी पकड़ है।जिसका फायदा आने वाले चुनाव में भी भाजपा को मिलेगा।

*पूर्व मंत्री के कट्टर समर्थक माने जाते हैं शानुल खान*
बता दे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के खास समर्थक मुस्लिम समाज में अपनी खास पहचान बनाने वाले भाई शानूल खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री बनाया गया है।