Blog

कट्टा लेकर महिला को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 जिंदा कारतूस बरामद

कोरबा – जटगा चौकी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी कट्टा लेकर एक महिला को धमकाने पहुंचा था। महिला ने तुरंत पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कट्टा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब 10 साल से इस कट्टे को अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।जटगा चौकी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *