Blog
कुल्हाड़ी से हत्या: पुराने विवाद में बुजुर्ग ने युवक को उतारा मौत के घाट

भिलाई – खुर्सीपार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 44 में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। पुराने विवाद के चलते एक बुजुर्ग व्यक्ति ने 35 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान विक्रम सोना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुरली और विक्रम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह करीब 7 बजे विक्रम, मुरली के घर के पास पहुंचा, जहां दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुरली ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से विक्रम पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भिलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।