Blog

वीआईपी कॉलोनी में चोरों का आतंक, एक ही रात में चार घरों में सेंध

पुलिस की नाकामी उजागर, लाखों के गहने-नकदी चोरी, पीड़ितों ने जताई नाराजगी

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र की वीआईपी कॉलोनी, आसमा सिटी होम्स, में बीती रात चोरों ने कहर बरसा दिया। एक ही रात में चार मकानों को निशाना बनाते हुए चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।चोरी करने वाले गिरोह सीसी टीवी में कैद हो गए जिसका वीडियो भी सामने आया है….

दरअसल बीते 27-28 मार्च की दरमियानी रात, जब पूरा इलाका गहरी नींद में था, तभी चोर गिरोह ने सुनियोजित तरीके से चार मकानों—AJ-208, AJ-125, AJ-235 और AD-32—के मुख्य दरवाजों के ताले तोड़े और घर में घुसकर अलमारियों को खंगाल डाला। इस वारदात में कुल 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी और गहने चोरी हो गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे और सीसीटीवी कैमरे भी खराब पाए गए …पीड़ित परिवार ने कहा कि एक तरफ पुलिस रात्रि गश्त करने की बात कहती है लेकिन इस कॉलोनी में किसी तरह की गस्त नहीं की जाती आसमा सिटी होम बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। सबसे ज्यादा नुकसान AJ-125 मकान के मालिक सत्येंद्र त्रिपाठी को हुआ, जो परिवार के साथ एमपी के शहडोल गए हुए थे। पड़ोसियों से फोन पर सूचना मिलने के बाद जब वे लौटे, तो देखा कि उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित परिवार का दावा है कि करीब 2 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ, लेकिन पुलिस ने केवल 84 हजार रुपये की चोरी दर्ज की है, जिससे परिवार ने गहरी नाराजगी जताई है। वहीं, 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा होने के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाता है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *