Blog

खारघर में होगा भव्य महारुद्राभिषेक, शामिल होने मुंबई पहुंचे विधानसभा पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी आनंद दुबे, अनिल शुक्ला ने किया आत्मीय स्वागत

मुम्बई । 9 अगस्त को मुंबई महानगर के खारघर में आयोजित होने वाले भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मड़ियाहूं विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी आनंद दुबे मुंबई पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यक्रम के आयोजक एवं मड़ियाहूं विधानसभा के भावी विधायक के रूप में चर्चित अनिल शुक्ला ने आत्मीय स्वागत किया।

यह महारुद्राभिषेक कार्यक्रम भगवान शिव की आराधना और जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

आनंद दुबे ने आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आयोजकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।

स्वागत के दौरान धीरेन्द्र शुक्ला , राहुल दुबे , रंजीत सिंह , लोकगायक रोहित रुद्र तथा पूर्वांचल के लोकप्रिय तबला वादक जावेद खुशहाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

9 अगस्त को होने वाला यह महारुद्राभिषेक कार्यक्रम धार्मिक आस्था का भव्य संगम बनेगा। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे खारघर अनिल शुक्ला जी निवास का यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *