Blog

बीमार मां के लिए खींच दी ट्रेन की चेन,नर्मदा एक्सप्रेस उसलापुर में 4 मिनट रुकी

बिलासपुर । उसलापुर रेलवे स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस में अलार्म चेन पुलिंग का मामला सामने आया है। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना होते ही एक यात्री ने अचानक चेन खींच दी, जिससे ट्रेन बीच में रुक गई और करीब चार मिनट तक परिचालन प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के देवरी माजरा निवासी आदर्श गुप्ता के रूप में हुई।आरोपी ने बताया कि उसकी बीमार मां ट्रेन में नहीं चढ़ पाई थीं, इसलिए उसने चेन पुलिंग की। इसके बाद आरपीएफ ने यात्री को कार्रवाई के लिए उसलापुर पोस्ट के सुपुर्द कर दिया। रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *