Blog
जब्त मादक पदार्थ का नष्टीकरण 11 अगस्त को
बिलासपुर /जिले की विभिन्न थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थ का नष्टीकरण 11 अगस्त को सवेरे 10 बजे किया जाएगा। नष्टीकरण की कार्यवाही सिलपहरी स्थित सृजन स्टील प्राइवेट लिमिटेड की भट्ठी में उक्त तिथि को किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नष्टीकरण के लिए गठित जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति के सदस्य एवं पंचान इस दौरान उपस्थित रहेंगे।