Blog

टिन शेड हटाकर किराना दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर – मुंगेली नाका इलाके में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। गुरुवार देर रात अज्ञात चोर ने किराना दुकान की छत पर लगा टिन शेड हटाकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा सामान व काउंटर में रखी नकदी लेकर फरार हो गया।

सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर चोरी का पता चला। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। खास बात यह है कि इसी दुकान में चोरी की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही चोरियों से इलाके के व्यापारियों में दहशत और नाराजगी है, वहीं पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *