Blog

दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक : अमर अग्रवाल

बिलासपुर। नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दशहरा पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व हर वर्ष हमें नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।
उन्होंने कहा कि दशहरा हमें अपने जीवन में बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

अमर अग्रवाल ने कामना की कि दशहरे का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना और मजबूत हो।

*रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे अमर अग्रवाल*

दशहरा पर्व के अवसर पर नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री  अमर अग्रवाल बिलासपुर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे रेलवे मैदान, शाम 6:30 बजे पुलिस ग्राउंड, शाम 7 बजे संघ कार्यालय, शाम 7:30 बजे लालबहादुर शास्त्री मैदान, रात्रि 8 बजे पुराना बस स्टैंड, रात्रि 8:30 बजे नूतन चौक तथा रात्रि 9 बजे मेला पारा, चांटीडीह में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *