Blog

दिन भर तेज धूप तपती गर्मी,फिर शाम को आंधी तूफान और बारिश,ब्लैक आउट

आंधी तूफान और तेज बारिश से शहर हुआ अस्त व्यस्त

शाम से लेकर देर रात तक बिजली रही बंद

बिलासपुर। प्रदेश में तपती गर्मी और अचानक हुई आंधी तूफान वाली बारिश से मौसम के भयंकर बदलाव हो गया।जहां एक तरफ दिन भर मौसम तेज धूप से जलता रहा वही शाम को मौसम ने करवट बदलकर पूरे मौसम को ठंडक दे दी।जिससे लोगो के राहत की सांस ली।

दरअसल बिलासपुर में बेमौसम बारिश होने से पूरा मौसम बदल गया है । अप्रैल की तपती गर्मी के बीच बिलासपुर में मौसम ने करवट ली है। अचानक हुई आंधी तूफान और तेज बारिश से न सिर्फ
लोगो के राहत महसूस किया बल्कि इस दौरान बिजली भी गिरी
पेड़ भी गिरे और कई जगहों पर बिजली भी बंद रही। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई और चिलचिलाती गर्मी से कुछ दिन तक राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ की वजह से बस्तर में बेमौसम बरसात हो रही है।हालाकि
बारिश होने से
लोगो ने पल भर के लिए राहत की सांस ली,लेकिन लोगो ने यह भी सोचा कि बेमौसम बारिश शरीर के लिए लाभदायक भी नहीं होता है।जिसका खामियाजा आमजनों को बीमार होकर भुगतना पड़ता है।

सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक रही भारी गर्मी

बता दे कि सोमवार का दिन बड़ा ही अजीबो गरीब रहा।सुबह से तेज धूप और भीषण गर्मी के लोगो का हाल बेहाल कर दिया था।उसके बाद धीरे धीरे करके मौसम ने अपना रूप बदला और
अचानक शाम को तेज हवाओं कें साथ पानी गिरने लगा।लेकिन बात इतने में खत्म नहीं हुई बल्कि उसके बाद आंधी तूफान का भी लोगो को सामना करना पड़ा।

बिलासपुर में आंधी-तूफान और बारिश से बिजली बंद

जी हां, बिलासपुर में बेमौसम बारिश और आंधी ने बिजली व्यवस्था ठप कर दी।शहर में ऐसे कई स्थान है जहां पर शाम से बिजली नहीं है।तेज बारिश की वजह से कोई भी बिजली बनाने का काम नहीं कर रहा है।जिसके कारण अंधेरा छाया हुआ है।
लोग साल भर मेंटेनेश करने वाले बिजली विभाग को जमकर कोस रहे है। तेज हवा और आंधी तूफान आने से पूरी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

आंधी तूफान से गिरा बिजली और पेड़

शाम को अचानक आंधी तूफान से तेज बारिश से पहले गिरी बिजली से लोगो की रूह कांप गई थी।कई जगहों पर पेड़ गिरने की बात कही जा रही है।जिसके कारण बिजली का तार भी टूटा है।यहीं कारण है कि बिजली बंद है और बारिश के कारण बिजली बनाने वाले भी परेशान हैं।

हवा और बारिश के बीच बिजली खंभे में लगी आग

बिलासपुर में तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से जहां लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली है वहीं तेज हवा और बारिश के दौरान एक बिजली खंभे में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली पोल से तेज चिंगारियां और आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं। यह घटना अपोलो अस्पताल के सामने की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के बीच खुले बिजली तारों में पानी लगने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद खंभे में आग भड़क उठी।
घटना के बाद आसपास के लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनज़र लोगों ने तुरंत वहां से दूरी बना ली। आग लगने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली गुल होने से पूरा क्षेत्र रहा अंधकार

खासकर शाम के समय बिजली गुल होने से घरों और दुकानों में अंधेरा छा गया। लोगों का आरोप है कि आग लगने के बाद भी घंटों तक बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जल्द सुधार की मांग की है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *