रिहाईशी अपार्टमेंट में चोरी करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार….20 दिनों का कैंप और 300 सीसीटीवी फुटेज देखन के बाद टेक्निकल जांच से पकड़ाया आरोपी

300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने व फिंगर प्रिंट एकत्र करने तथा सायबर सेल की आधुनिक तकनीकी सहायता से की गई पहचान
20 दिन की लुका-छिपी के बाद पकड़ा गया मुख्य आरोपी
4 अपार्टमेंट में चोरी करने वाला शातिर चोर ताज,
चार राज्यों में है 47 मामले दर्ज, सात बार चकमा देकर आठवीं बार लगा हाथ
बिलासपुर। दिनदहाड़े पॉश अपार्टमेंट्स में चोरी कर पुलिस को चुनौती देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने 20 दिन तक मेरठ में कैंप कर गिरोह के सरगना ताज मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी इतना शातिर है कि हर बार जेल से छूटते ही नई जगह जाकर बड़ी वारदात करता था।और इस बीच अपने मोबाइल नम्बर को बदल देता था।इसका एक साथी पहले से दिल्ली की जेल में है।
दरअसल पूरा मामला 28 सितंबर 2025 का है। जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत अपार्टमेंट और मंगला स्थित रियल हेवन में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। चोर बैंक कर्मचारियों जैसे प्रोफेशनल लुक में आए थे, इसलिए गार्ड्स को शक नहीं हुआ। बदमाश 10 लाख रुपए से ज्यादा के जेवर लेकर फरार हो गए थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की स्पेशल टीम बनाई। टीम ने शहर के 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मोबाइल टॉवर डंप डेटा से सुराग जुटाए। जांच में आरोपी की पहचान मेरठ के समयपुर निवासी ताज मोहम्मद और वसीम मोहम्मद
के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दिल्ली और मेरठ में 20 दिन तक डेरा डाला। आरोपी बार-बार ठिकाना और मोबाइल नंबर बदलकर बचता रहा, लेकिन 24 अप्रैल की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे घेरकर पकड़ लिया गया।
जबकि इसका साथी पहले से दिल्ली जेल
मे बंद है।
एसएसपी के निर्देश पर कड़ी दर कड़ी जोड़ा गया
एसएसपी के निर्देश के बाद कडी से कडी जोडते हुए पुलिस शातिर अपराधियो तक पहुंची तब कही जाकर मेरठ का आदतन चोर पुलिस गिरफ्त में आया है।इस बीच 20 दिन दिल्ली मेरठ के संभावित स्थानो पर कैम्प कर बारिक जानकारिया एकत्र करने पर पुलिस टीम को सफलता मिली है।
इसमें पहले एसीसीयू
की टीम गई थी उसके बाद सिविल लाइन पुलिस की टीम गई थी और अंतिम में फिर
से एसीसीयू
की टीम ने कैंप करके पकड़ा।पकड़े गए आरोपी ताज मोहम्मद से चोरी का गलाया हुआ सोना 35.34 ग्राम किमती 499000 रू को बरामद किया गया।
300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखकर पकड़े आरोपी को
घटना के बाद एसीसीयु.और सिविल लाईन थाना की संयुक्त कार्यवाही में शहर के लगभग 300 से ज्यादा सीसीटीवी. फुटेज खंगालने व फिंगर प्रिंट एकत्र करने तथा सायबर सेल की आधुनिक तकनिकी सहायता से की गई संदिग्धो की पहचान।
मुख्य आरोपी कें खिलाफ कई राज्यों में है अपराध दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी ताज मोहम्मद के विरूद्ध गाजियाबाद, दिल्ली, जयपुर, अलीगढ, लुधियाना, मेरठ के अलग अलग थानो में 47 मामले दर्ज है।जब भी वह जेल जाता था जेल से बाहर आकर अपना मोबाइल नम्बर बदल देता था और गांव में जाता था तो कभी रुकता नहीं था बल्कि गांव जाकर तत्काल वापस आ जाता था।
दिल्ली पुलिस ने वसीम को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर भेजा है जेल
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद संदेहियो की पहचान हो जाने पर 2 बार पूर्व में पुलिस टीम दिल्ली, मेरठ व अन्य संभावित स्थानो पर रेड कार्यवाही के लिए रवाना की गई थी जो दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली के ही चोरी के पुराने मामले में वसीम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है जो वर्तमान में दिल्ली जेल में बंद है जिनकी विधिवत कार्यवाही के बाद बिलासपुर लाया जायेगा।
वसीम की गिरफ्तारी के बाद ताज अपनी पहचान छिपाकर रहना लगा था
पुलिस ने बताया कि वसीम की गिरफ्तारी से ताज मोहम्मद और अधिक सतर्क हो गया तथा लगातार पहचान छुपाकर रहने लगा जिसकी खोजबीन के लिए पुलिस टीम करीब 20 दिन तक दिल्ली मेरठ व अन्य संभावित स्थानो पर कैम्प कर पतासाजी कर रही थी चुकि ताज मोहम्मद अपना मोबाईल बंद कर चुका था तथा घर भी नही जा रहा था, घर के अन्य सदस्यो व मित्रो के मोबाईल नम्बरो का भी विश्लेषण कर बैंकिग व फोन पे की तकनिकी जानकारी के आधार पर ताज मोहम्मद को द योजना बनाकर पकडने में पुलिस टीम को सफलता मिली है।
सोने के जेवर को गलाकर रखे थे
पुलिस ने बताया की ताज मोहम्मद से पुछताछ में बताया कि बिलासपुर के उपरोक्त स्थानो में अपनी साथी वसीम के साथ फ्लैटो में चोरी कर बरामद सोने एवं चांदी के जेवरातो को स्वयं ही सोना गलाने वाली चिमनी से गलाकर अपने पास छुपाकर रखना बताया जिसे ताज मोहम्मद की निशानदेही पर कुल 35.34 ग्राम गला हुआ सोना व चिमनी बरामद किया गया है।
बाइक से दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे और चोरी की
पुलिस ने बताया कि ताज मोहम्मद से पुछताछ पर पता चला है कि घटना समय के 2 दिन पहले दिल्ली मेरठ से मोटर सायकल से यह और वसीम बिलासपुर आये थे चोरी करने के लिये स्थान चिन्हांकित करने के बाद चोरी करने फ्लैट में घुसे थे दो फलैट में चोरी कर चुके थे तिसरे अपार्टमेंट में घुसकर ताला कुन्दा तोड रहे थे तब किसी पडोसी ने इन्हे देख लिया तब ताज मोहम्मद मोटर सायकल से दिल्ली भाग गया एवं वसीम मोहम्मद पैदल भागकर ट्रेन से दिल्ली चला गया, मोटर सायकल को वसीम छुपाकर रखा है।
टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एसएसपी ने सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की
उक्त कार्यवाही में सिविल लाईन सीएसपी निमितेश सिंह,निरीक्षक एसआर साहू,निरीक्षक गोपाल सतपथी,उप निरी. पूरन सिंह, कमलेश बंजारे,ओपी. कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहूल सिंह, देवमुन सिंह पुहुप, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, विकास राम, रवि यादव, महादेव कुजुर, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, आशीष राठौर, देवेन्द्र शर्मा व अन्य की एसएसपी सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।