Blog

जिससे लिफ्ट लिया उसी की गाड़ी को लेकर हुआ फरार

बिलासपुर। रास्ते में खड़े होकर पहले लिफ्ट मांगा फिर पानी पाउच मंगाने के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया।मल्हार पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मल्हार पुलिस ने बताया कि प्रार्थी भारत लाल केवट ग्राम पकरिया मुलमुला जांजगीर-चांपा का रहने वाला है वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बीएच 4552 से अपने ससुराल वेदपरसदा मस्तूरी आया हुआ था जहां से अपनी बाइक से जा रहा था ।इसी बीच एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांग कर बाइक में बैठकर ग्राम बूढ़ीखार पहुंचा जहां चोर ने प्रार्थी को पानी पाउच लाने के लिए भेज दिया। प्रार्थी पानी पाउच लेने होटल गया तभी मौका पाकर आरोपी बाइक को लेकर गायब हो गया। गायब बाइक और युवक की तलाश में
प्रार्थी ने काफी खोजबीन की।लेकिन मोटरसाइकिल का कही पता नहीं चला ।तब प्रार्थी ने मल्हार चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई ।रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल व आसपास के लगे सीसी कैमरे को चेक किया गया जिसमें आरोपी के फोटोग्राफ के माध्यम से अलग-अलग गांव के लोगों को फोटो दिखाकर पहचान कराया गया जिस पर मुखबिर की सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि ग्राम गिद्धपुरी निवासी नरोत्तम दास वैष्णव बाइक को अपने घर के कमरे में कपड़े से ढक कर छुप कर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर आरोपी नरोत्तम दास से बाइक को बरामद किया गया। वही मामले में बाइक चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *