Blog

बारिश के बाद एक्शन में नगर निगम, सूखे और जर्जर पेड़ों की शुरू हुई कटाई

मानसून में हादसे रोकने की तैयारी, खतरे वाले पेड़ों को प्राथमिकता से हटाया जा रहा

बिलासपुर।दो दिन पहले हुई भीषण बारिश और तेज हवाओं ने बिलासपुर शहर की व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से यातायात बाधित हुआ, वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब इस घटना के बाद नगर निगम ने एहतियात के तौर पर शहरभर में सूखे और जर्जर पेड़ों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।
नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख मार्गों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे पेड़ों की पहचान कर रही है, जो सूख चुके हैं या तेज हवा और बारिश के दौरान गिरकर हादसे का कारण बन सकते हैं। चिन्हित पेड़ों की मशीनों और कर्मचारियों की मदद से छंटाई और कटाई की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार, जिन पेड़ों से जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मानसून के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई जर्जर या खतरनाक पेड़ दिखाई दे तो इसकी सूचना निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *