भांजे को गाली देने पर राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या,सिर पर सब्बल से किया वार,आरोपी भाई गिरफ्तार

बिलासपुर । सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीकला टोना में रक्षाबंधन के दिन पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भांजा-भांजी के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हुई और छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई के सिर पर लोहे के सब्बल से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को परिवार के लोग राखी का त्योहार मनाने सुभाष कुर्रे के घर पहुंचे थे। इसी दौरान सुदर्शन कुर्रे का भांजा-भांजी को लेकर विवाद हो गया। सुदर्शन ने कथित तौर पर भांजों से गाली-गलौज करने का विरोध करते हुए सुभाष से विवाद शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर सुदर्शन घर से लाठी लेकर आया और सुभाष के साथ मारपीट करने लगा। परिजनों ने किसी तरह लाठी छीन ली। इसके बाद सुदर्शन अपने घर गया और वहां से लोहे का सब्बल लेकर वापस आया। आरोप है कि उसने सुभाष के सिर पर सब्बल से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभाष खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू की।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गांव में ही छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सुदर्शन कुर्रे 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।
गांव में हत्या होने के बाद फैला दहशत
भाई ने भाई की जरा सी बात को लेकर हत्या कर दी।इस बात से पूरे गांव मे राखी के दिन सन्नाटा पसर गया और खुशी का माहौल मातम मे बदल गया।जिसकी वजह से गांव में दहशत भरा माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने कहा कि शराब के नशे में धुत्त होकर भाई ने अपने बड़े भाई की जान ले ली है।