Blog

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण आई.टी. सेल के 14 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जिला आई.टी. सेल के अंतर्गत 14 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन तथा जिला आई.टी. सेल संयोजक अभिषेक मोर्य के निर्देशन में की गई।
घोषित कार्यकारिणी में बेलगहना, रतनपुर, मस्तूरी, कोटा, करगीकला, सीपत, देवरीखुर्द, जयरामनगर, मल्हार, लोहर्सी, बेलतरा उत्तर, बेलतरा दक्षिण, बेलतरा पूर्व एवं बेलतरा पश्चिम मंडलों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
जिला नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिला भाजपा ने सभी नव-नियुक्त मंडल आई.टी. सेल पदाधिकारियों से पूर्ण समर्पण, सक्रियता एवं टीम भावना के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *