भारी बारिश से खूंटीघाट नाला का जर्जर पुल टूटा

बिलासपुर ।शिवरीनारायण बिलासपुर रोड मूलमुला के आगे खूंटी घाट नाला बाढ़ के कारण आवागमन बंद है।भारी बारिश और बाढ़ की वजह से पुल टूट गया है। जिसकी वजह से आवागमन बंद हो चुका है।
दरअसल काफी पुराना और जर्जर पुल आखिरकार टूट गया है।जबकि जर्जर पुल की मरम्मत करने के लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार अवगत कराया गया है।इसके बाद भी अधिकारी नहीं सुने।

बता दे बिलासपुर से मस्तूरी होते हुए शिवरीनारायण जाने वाले सड़क मार्ग पर खूंटीघाट नाला का पुल टूट गया है।यह हादसा उस वक्त हुआ है जब भारी बारिश हुई और बारिश की वजह से पानी ऊपर तक बह रहा था । इसी वक्त पुल अचानक तड़कने लगा और तड़क कर टूट गया।हालाकि इस बीच कोई बड़ा नहीं हुआ लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है और आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है।आने जाने
वाले लोग अब हाईवे मुख्य सड़क मार्ग का उपयोग कर रहे है।
बहरहाल देखने वाली बात होगी कि आखिर इस टूटे हुए पुल का निर्माण कब तक पूरा होता है।