Blog

“माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

कोरबा / युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।

इस संबंध में “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, “माय भारत युवा कार्यक्रम” के माध्यम से कोरबा जिले के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में पहल करने एवं युवा सशक्तिकरण के लिए 56000 युवाओं को “माय भारत यूथ वॉलंटियर्स” के रूप में पंजीकृत कर उन्हें राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा और सामाजिक कार्यक्रमों, जनहितकारी गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा हैं।

जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा 18 जुलाई 2026 को प्रातः 7 बजे से घंटाघर मैदान एवं डॉ.भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे “रन फॉर ग्रीन मैराथन” और “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में “माय भारत यूथ वालेंटियर्स” जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का संदेश देंगे।

उन्होंने बताया कि “रन फॉर ग्रीन मैराथन” और “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए “माय भारत युवा कार्यक्रम” के तहत् कोरबा शहरी क्षेत्र के शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों के 200 से अधिक यूथ वालेंटियर्स हरियाली का संदेश देते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *