Blog

“माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने “रन फॉर ग्रीन मैराथन” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का दिया प्रभावी संदेश

कोरबा / युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।

इस कड़ी में जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा 18 जुलाई 2026 को घंटाघर मैदान एवं डॉ.भीम राव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित किए गए “रन फॉर ग्रीन मैराथन” और “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में 200 से अधिक “माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह के नेतृत्व में अपनी सक्रिय सहभागिता देकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का प्रभावी संदेश दिया।

“रन फॉर ग्रीन मैराथन” और “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए “माय भारत युवा कार्यक्रम” के तहत् कोरबा शहर स्थित – शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा, कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, डाइट कोरबा, एम.एल.सी. कम्प्यूटर कॉलेज, के.सी.सी. कम्प्यूटर कॉलेज आदि शैक्षणिक संस्थानों के 200 से अधिक “माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने हरियाली का संदेश देते हुए कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *