मारवाड़ी समाज की महिलाएं बोली,गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले, यही है हर दिल की पुकार

जिसने पोषित किया संसार को, उसे मिले सर्वोच्च अधिकार
बिलासपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिलासपुर शाखा द्वारा
आज गौ माता राष्ट्र माता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, बिलासपुर शाखा अध्यक्ष मधु बगड़ियां के नेतृत्व में कलेक्टर संजय अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए इसके लिए एक जागरूकता पत्र दिया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधन किया गया है। गाय को भारत में ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा दिलाने, पूरे देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए कानून बनाने की एक प्रमुख जन-जागरूकता पहल है। कलेक्टर ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समिति के कार्य के बारे में जाना और उसकी सराहना भी की।

साथ ही उन्होंने कुछ अच्छे सुझाव एवं मार्गदर्शन भी दिए जिससे हममें एक नया उत्साह आया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, बिलासपुर शाखा अध्यक्ष मधु बगड़िया, सचिव रंजना अग्रवाल, प्रांतीय जन संपर्क प्रमुख ज्योति अनिरुद्ध अग्रवाल, के साथ सीमा चौधरी, निशा अग्रवाल, रीतू बजाज, उपस्थित रही। कलेक्टर ने महिलाओं के लिए कुछ विशेष करने के लिए सलाह दी और महिलाओं को शारीरिक कमज़ोरी व कुपोषण को दूर करने के लिए खान पान आहार पर विशेष ध्यान देने लिए प्रोत्साहित किया साथ ही
आज गौ माता सेवा दिवस पर बिलासपुर मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा अच्छी पहल पर बधाई दिया
अध्यक्ष -मधु बगड़िया
सचिव -रंजना अग्रवाल
कोषाध्यक्ष -तानिया जाजोदिया
पर्यावरण -प्रकल्प प्रमुख ज्योति अग्रवाल मौजूद रही।