Blog

विजय झा बोले,पानी बिजली और ई चालान जनता है हलाकान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की जनता इस भीषण गर्मी में लगातार पानी बिजली और ई-चालान से परेशान है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि सरकार बनने के बाद जनता से किए गए वादे को भूलने के कारण आज हर क्षेत्र में भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए सड़को में लाइन लगाए हुए है। जब कूलर पंखे की दोपहर में आवश्यकता है तब कहीं ना कहीं मेंटेनेंस के नाम पर घंटा दो घंटा बिजली बंद की जाती है। सबसे बड़ी समस्या सरकार को गिराने और हाराने वाली परिवहन विभाग जो लगातार ई चालान करके जनता को परेशान कर रही है। इन सब कार्यों से जनता सरकार से नाराज है और इसका परिणाम चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सरकार जनता के हित में काम करने के बजाय राजनीतिक पार्टियों में तोड़फोड़ करने,जेलों में बंद करने,ईडी सीबीआई के छापे मरवाने में मस्त है। श्री झा ने कहा है कि इन सब परिस्थितियों में महंगाई में लगातार वृद्धि करने में सरकार डटी हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्रीअमित शाह के विचारों निर्देशन के विपरीत स्वयं छत्तीसगढ़ के हित में कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है। यदि ऐसा किया जा सकता था तो तत्काल गर्मी के समय वृक्षों की कटाई पर रोक लगनी चाहिए। पानी की समस्या तथा बोरिंग खुदाई पर प्रतिबंध भी जनता के लिए कष्ट दायक है। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता कुलदीप खनूजा, कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन,अनुसूचित जाति विंग के अध्यक्ष परमानंद जांगड़े, इमरान खान, दुर्गा झा, अजीम खान, मिहिर कुर्मी, कलावती मार्को, पी एस पन्नू, सागर क्षीर सागर आदि नेऑनलाइन शिकायत का नौटंकी बंद कर, सुशासन तिहार काआश्वासन देकर सरकार चलाने के बजाय भीषण गर्मी में जमीनी स्तर पर कार्य करने की मांग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की है। श्री झा ने कहा है कि इस भीषण गर्मी में जनगणना भी सुरसा के जैसा अपना मुंह खोल रखी है इससे कर्मचारी व जनता हलकान है। जनगणना के सर्वे में गर्मी में स्कूल कार्यालय छोड़कर शिक्षक लिपिक पटवारी जिनके घरों में जाएंगे वह नाराज होंगे। इसलिए गर्मी के बाद गंभीरता से जनगणना का कार्य किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *