Blog

रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने घर में लगाई फांसी…मौत की वजह तलाश रही पुलिस

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित चटर्जी गली में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन वे अलग-अलग कमरों में थे। कमरे में पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौके से किसी तरह का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि सीताराम गुप्ता पुलिस विभाग से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वे अपने कमरे में गए थे। कुछ समय बाद जब परिजन उन्हें देखने पहुंचे तो वे फांसी के फंदे पर लटके मिले। तत्काल आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

बॉक्स
रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के फांसी लगाने से मचा हड़कंप

पुलिस विभाग से रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के फांसी लगने से हड़कंप मचा हुआ है।जिसमें पुलिस विभाग में यह चर्चा हो रही है कि
आखिर कैसे और क्यों मौत को गले लगाया गया है क्या कारण रहा कि उसे आत्महत्या करना पड़ा।ऐसे कई पहलू है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
इसके अलावा आसपास के लोगो परिजनों और मोबाइल का डिटेल भी चेक कर रही है ताकि कही से कुछ कारणों का पता चल सकें।

वर्जन
पुलिस हर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।पुलिस आसपास के लोगो और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

प्रदीप आर्या
टीआई सरकंडा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *