Blog

शराब सप्लाई करते दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब सप्लाई करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 80 लीटर शराब जब्त की गई है,जिसकी कीमत 16 हजार रुपए है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। चकरभाठा पुलिस ने बताया कि सोमवार को पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिरैया में आरोपी अनिल कुमार पाटले व दिल कुमार जांगड़े बाइक से शराब परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 80 लीटर शराब जब्त की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *