Blog

सरकारी कोटवारी जमीन को बेचने का लगा गंभीर आरोप…. सेंदरी,कोनी रोड की जमीन की शिकायत तहसीलदार और थाना प्रभारी से….कोटवार पर रुपए लेकर लेनदेन करने का लगा आरोप

बिलासपुर ।जिले में एक बार फिर कोटवारी ज़मीन का फर्जीवाड़ा सामने आया है । खबर मिली है कि सेन्दरी कोनी के कोटवार ने सरकारी कोटवारी ज़मीन को दो लोगो को बेच दिया है जिसकी शिकायत तहसीलदार और थाना प्रभारी के पास की गई है।

दरअसल शिकायतकर्ता राहुल यादव ने कोनी थाना और तहसीलदार आकाश गुप्ता के पास शिकायत किया है कि सेंदरी और कोनी के कोटवार राजेश गंधर्व ने सरकारी कोटवारी ज़मीन को बिक्री कर दिया है और पाँच लाख पच्चीस हज़ार बयाना भी ले लिया है। फिर उसी कोटवारी ज़मीन को पंद्रह लाख रुपये में सेंदरी के जंगल ढाबा के संचालक रोहित सोनकर के पास भी बिक्री कर दिया है। एक ही सरकारी कोटवारी ज़मीन को दो लोगो के पास बिक्री करके दोनों के साथ धोखाधड़ी किया गया है। सरकारी कोटवारी ज़मीन पर वर्तमान में जंगल ढाबा बन रहा है। शिकायतकर्ता राहुल यादव ने तहसीलदार के पास कार्यवाही के लिए शिकायत किया है।
राहुल यादव का कहना है कि इसमें पूरी तरह से भूमाफियाओं की मिलीभगत है जिनके इशारे पर जमीन को बेचा गया है।उन्होंने यह भी
दावा किया है कि फर्जी तरीके से बेची गई कोटवारी जमीन की बारीकी सें जांच करके अपराध कायम करना चाहिए ।ताकि फिर किसी कोटवार या फिर जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले ऐसी हिम्मत न कर सके।

बता दे कि बिलासपुर तहसील के कोटवारो को जिला प्रशासन का जरा भी डर नहीं है। ज़मीन कीमती होने के कारण कोटवार लोग अपनी नौकरी को दांव में लगाकर जमीनें बेचते जा रहे है और प्रशासन अपनी ही ज़मीन नहीं बचा पा रहा है। यही कारण है कि ऐसी कई जमीनें है जिसमें कई भूमाफिया तो कुछ जगहों पर बेजाकब्जा और कुछ जगहों पर कब्जा करने पर भरपूर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *