सुबह ऐसा क्या हुआ कि मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने लगा ली फांसी
रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिलासपुर ।देर रात अपने साथियों के साथ अमरकंटक से लौटे और सुबह
गिरजावन हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि मंदिर परिसर में वृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।फांसी की घटना से पूरा रतनपुर सहम गया है।चर्चा यही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से फांसी लगानी पड़ी।पुलिस मामले के मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
दरअसल रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चमरा राम सिदार 70 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभट्ठी गनियारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो महीने से मंदिर परिसर में रह रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चोरभट्ठी कला निवासी चमरा राम सिदार मंदिर के सहायकों के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गया था। सभी लोग रात में वापस मंदिर लौटे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक वह मंदिर में सामान्य रूप से पूजा-पाठ करता दिखाई दिया। पूजा के कुछ समय बाद उसने मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल के पास स्थित अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दो महीने पहले गांव से मंदिर आया था
पुलिस का कहना है कि दो महीना पहले वृद्ध अचानक मंदिर
में आया और वही पर रहकर मंदिर में पूजा पाठ करने लगा था।इसके बाद लोगो से उसकी पहचान भी हो गई जिसके कारण लोग उसे जानने भी लगे थे।और मन से मंदिर में काम करने के बाद खाना खाकर वही सो जाता था।
कुछ मिनटों में ऐसा
क्या हुआ जिसमें उसने आत्महत्या की
मृतक के साथियों को खुद यकीन नहीं हो रहा है कि देर रात अमरकंटक से लौटे और उसके बाद
मंदिर के परिसर
में जाकर पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगा ली,जबकि इस बीच उसने कभी परिवार या फिर किसी तरह की परेशानी होने की बात नहीं कही।साथियों का कहना है कि परेशान रहता तो जरूर कुछ न कुछ कहता लेकिन वह कुछ नहीं कहा,बल्कि हंसता और सभी से प्यार से बात करता।था।जिसकी वजह से उसे लोग पसंद भी करते थे।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं,जांच जारी
पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लोगों से पूछताछ की जा
रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। रतनपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।