5 हजार का इनामी स्थायी वारंटी फरार आरोपी गिरफ्तार,अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बिलासपुर /मुंगेली/एसएसपी भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश में अधिक से अधिक स्थायी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में जरहागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल जरहागांव थाना अंतर्गत
ग्राम छोटे बरेला
के एक युवक के खिलाफ 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसमें प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का एक व्यक्ति भगा ले जाया गया है।
जांच के दौरान पीड़िता एवं परिजनों के कथन, और घटना स्थल का निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रूपेश उर्फ पप्पू निर्मलकर के बारे में पता चला कि उसने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाकर हैदराबाद में दुष्कर्म किया । प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ते हुए मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के खिलाफ सत्र न्यायालय, मुंगेली के प्रकरण में स्थायी वारंट जारी किया गया था तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था।इसी बीच पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम टिकरीपारा तखतपुर में दबिश देकर आरोपी रूपेश निर्मलकर उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाख़िल किया गया ।