सीवीआरयू ब्वायस हास्टल से गायब हुआ छात्र नागपुर से बरामद,ऑनलाइन गेमिंग,उधारी रकम और गेम मे पैसा लगाने में था संलिप्त

बिलासपुर । कोटा स्थित डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय से एक छात्र के गायब होने की खबर पर हड़कंप मच गया था। लापता छात्र की तलाश में परिजन और पुलिस जुटी हुई थी।गायब छात्र नागपुर में मिला। पुलिस ने बताया कि छात्र ऑनलाइन गेमिंग में संलिप्त था और कई लोगो से उधारी लेकर गेम में पैसें लगाता था, पिताजी को बताने से डरता था ,इसी डर से प्लानिंग कर हॉस्टल से गायब हुआ और नागपुर में जाकर रहने लगा था।
कोटा पुलिस ने बताया कि डेढ़ महीने डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय से एक छात्र के लापता होने की खबर दी गई थी।जिसकी खोजबीन की गई।लेकिन कही कुछ पता नहीं चला।यहां तो यूपी के मथुरा तक गए थे।
लेकिन वहां भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।इसके बाद गुम इंसान कायम कर तलाश शुरू की गई और परिजनों के अलावा दोस्तो रिश्तेदारों तक से पूछताछ हुई।लेकिन लापता छात्र का कही कुछ पता नहीं चल सका।
दरअसल 7 मार्च को राजा मिश्रा पिता हरप्रसाद मिश्रा उम्र 42 साल फिरंगीपारा कोटा थाना में गुम इंसान का रिपोर्ट कराया था।उन्होंने बताया कि रोहित कुमार अमरेन्द्र कुंमार उम्र 20 वर्ष निवासी महावीर काॅलोनी संगम चैक गया बिहार, डाॅ.सीवीरमन युनिवर्सिटी कोटा के छात्रावास मे रह कर बी. फार्मेसी चतुर्थ सेमेस्टर की पढाई कर रहा था। जो 6 मार्च से छात्रावास से अचानक गायब हो गया है। जिसकी छात्रावास परिसर व उसके सहपाठियो से पूछताछ कर तलाश किया गया।लेकिन उसका कही पता नही चलने पर कोटा थाना में गुम इंसान कायम कराया गया था। इधर लापता छात्र के खोजबीन में परिजन परेशान होकर भटकते रहे और न्याय की गुहार लगाते रहे।वही पुलिस घटना से लगातार गुम इंसान की खोजबीन करने के लिए क्लासमेट, छात्रावास के बच्चो का काॅल डिटेल, बैक एकाउंट का डिटेल प्राप्त कर बारिकी से अवलोकन किया।उसके बाद आसपास बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, ग्रामीणो को फोटो दिखाकर एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल सीडीआर प्राप्त कर सीडीआर का भी अवलोकन किया गया ।इसी बीच पुलिस दमोह, मथुरा, वृन्दावन मे जाकर भी खोजबीन किया ।लेकिन वहां भी कुछ पता नही चला। इसी बीच टेक्निकल एविडेंस के आधार पर गुम इंसान रोहित कुमार का नागपुर में होने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल नागपुर के लिए रवाना हुई।पुलिस ने लापता छात्र को नागपुर में बरामद कर थाना लाया गया।पुलिस ने छात्र से पुछताछ कर उसका बयान लिया । छात्र रोहित कुमार ने अपने बयान में बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में संलिप्त था और कई लोगो से उधारी लेकर गेम में पैसें लगाता था, जिसके कारण उसे अपन पिताजी को बताने से डर लगता था ।इसी डर के कारण वह प्लानिंग करके हॉस्टल से भागा था । छात्र के बरामदगी के बाद गुम इंसान को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया है।