डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला…सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी

,
सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस जवान पर हमला करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने आरोपी सागर सूर्यवंशी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना 17 जून की देर रात कुदुदण्ड क्षेत्र में हुई। सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव की ड्यूटी डायल 112 वाहन में लगी थी। रात करीब 12.58 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कुदुदण्ड के सूर्यवंशी मोहल्ले में हत्या के प्रयास से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है।
सूचना पर आरक्षक मोरज सिंह, चालक शंभू बैस के
साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी जब बताए गए स्थान
पर पहुंचे तो आरोपी सागर सूर्यवंशी अपने घर से हाथ में
बड़ा चाकू लेकर बाहर आया। घटना की गंभीरता को
देखते हुए आरक्षक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी और आरोपी के हाथ से चाकू छीन लिया। इसके बाद
आरोपी ने आक्रोशित होकर पुलिस जवान के साथ
गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। हमले
में आरक्षक के सिर के बाईं ओर चोट लगी और खून
निकलने लगा। चोट लगने के बाद वह जमीन पर गिर
गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके
बाद चालक शंभू बैस घायल आरक्षक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सागर सूर्यवंशी पिता सत्यप्रकाश निवासी कुदुदण्ड सूर्यवंशी मोहल्ला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है