Blog

शराब के नशे में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला,लहूलुहान पिता ने भाग कर बचाई जान

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सागर में शराब
के नशे में धुत एक युवक द्वारा अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सागर निवासी एवं गांव के कोटवार छोटेलाल रात्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शाम करीब 6:30 बजे उनका बेटा चंद्र कुमार शराब पीकर घर पहुंचा। पिता ने उसे शराब पीने, कोई काम नहीं करने और मोटरसाइकिल गिरवी रखने की बात पर समझाइश दी। इससे नाराज होकर चंद्र कुमार आगबबूला हो गया और घर के आंगन में अश्लील गाली-गलौज करने लगा। जब छोटेलाल ने उसे गाली देने से रोका तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उन पर हमला कर दिया। हमले में छोटेलाल के बाएं हाथ की कलाई और बाएं कुल्हे के पास गंभीर चोट आई तथा खून बहने लगा। किसी तरह उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और गांव के प्रदीप सतनामी को पूरी घटना की जानकारी दी। घायल छोटेलाल को 108 एंबुलेंस की सहायता से तखतपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार
किया गया। इसके बाद उन्होंने सकरी थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। सकरी पुलिस ने आरोपी चंद्र कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *