Blog

कब्जे की जमीन पर खंभा और जाली लगाने के दौरान हाथापाई

बिलासपुर।जमीन विवाद को लेकर कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम धनरास में मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नायब तहसीलदार के आदेश के बाद राजस्व अमले की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा दिलाया गया।उसके बाद खंभे और जाली लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के पांच लोग मौके पर पहुंचे और धमकाने लगे। इस दौरान एक महिला ने जमीन मालिक से हाथ-मुक्कों से मारपीट भी
शिकायत के आधार पर कोटा पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम धनरास निवासी 56 वर्षीय रामचंद्र गौतम का रामकुमारी भैना और उसके परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रामचंद्र ने शिकायत में बताया कि 25 जून 2026 को नायब तहसीलदार कोटा न्यायालय से उनके पक्ष में आदेश जारी हुआ था।इसी आदेश के आधार पर 27 जुलाई को माल जमादार, पटवारी और कोटवार की मौजूदगी में उन्हें संबंधित जमीन का कब्जा
गया। रामचंद्र के अनुसार, कब्जा मिलने के बाद वह अपने बेटे दुर्गेश गौतम और मालती बाई के साथ जमीन पर खंभे गाड़कर जाली लगाने का काम कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे इसी दौरान रामकुमारी, हिरेन्द्र कुमार, गोविंद कुमार, जयंती बाई और धीरजा बाई वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने रामचंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसी दौरान रामकुमारी ने रामचंद्र के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

आए दिन धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है और दूसरे पक्ष के लोग आए दिन गाली-गलौज कर जान से मारने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। रामचंद्र की लिखित शिकायत पर कोटा पुलिस ने रामकुमारी, हिरेन्द्र कुमार, गोविंद कुमार, जयंती बाई और धीरजा बाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *